1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने एक ‘भारतीय जासूस’ को गिरफ्तार करने का किया दावा

पाकिस्तान ने एक ‘भारतीय जासूस’ को गिरफ्तार करने का किया दावा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2019 08:56 am IST,  Updated : Aug 01, 2019 08:56 am IST

बताया जा रहा है कि राजू लक्ष्मण को डेरा गाजी खान (डीजी खान) जिले के राखी गज इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण को बलूचिस्तान प्रांत से डीजी खान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान ने एक ‘भारतीय जासूस’ को गिरफ्तार करने का किया दावा- India TV Hindi
पाकिस्तान ने एक ‘भारतीय जासूस’ को गिरफ्तार करने का किया दावा Image Source : TWITTER @GHULAMABBASSHAH

लाहौर: पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार करने का दावा किया है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसने जासूस होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने कहा कि जासूस की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है।

Related Stories

बताया जा रहा है कि राजू लक्ष्मण को डेरा गाजी खान (डीजी खान) जिले के राखी गज इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण को बलूचिस्तान प्रांत से डीजी खान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया गया। उसे आगे की जांच के लिए एक गुप्त स्थान पर भेज दिया गया है।

बता दें कि लंबे समय से भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव पाकिस्‍तान की जेल में बंद है। पाकिस्तान ने जाधव पर कथित रूप से जासूसी का आरोप लगाया है। पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षाबलों ने कुलभूषण जाधव को मार्च 2016 में बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था। भारत ने इस मामले को अंतराराष्ट्रीय न्याय अदालत में उठाया था।

अंतराराष्ट्रीय न्याय अदालत ने अपने फैसले में पाकिस्तान को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को सुनाई गई फांसी की सजा पर फिर से विचार करने को कहा है। कोर्ट ने जाधव को कांउसलर एक्सेस नहीं देने के पाकिस्तान के फैसले को गलत ठहराया। उसे वियना संधि के उल्लंघन का दोषी पाया।

इसके पहले पंजाब के किसान सरबजीत सिंह को भी जासूसी के आरोप में पकड़ लिया गया था। सरबजीत गलती से बॉर्डर क्रॉस कर गए थे। लंबे समय तक वह जेल में रहें. बाद में पाकिस्तान ने बताया कि लाहौर जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प में सरबजीत को चोट लग गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश