1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 1,446 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 59 हजार के पार

पाकिस्तान में सामने आए Coronavirus संक्रमण के 1,446 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 59 हजार के पार

 Reported By: Bhasha
 Published : May 27, 2020 02:22 pm IST,  Updated : May 27, 2020 02:22 pm IST

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,446 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 59,151 तक पहुंच गई है।

Pakistan registers 1,446 new coronavirus cases; total count crosses 59,000-mark- India TV Hindi
Pakistan registers 1,446 new coronavirus cases; total count crosses 59,000-mark Image Source : AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,446 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 59,151 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस खतरनाक वायरस से 28 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,225 तक पहुंच गई है।

Related Stories

सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा 23,507 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 21,118, खैबर पख्तूनख्वा में 8,259, बलूचिस्तान में 3,536, इस्लामाबाद में 1,879, गिलगित-बाल्टिस्तान में 638 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 214 मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 499,399 जांच हुई है, जिनमें से पिछले 24 घंटे में सिर्फ 8,491 जांच की गई है। अब तक 19,412 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि अधिकारी लगातार कह रहे हैं कि पाकिस्तान नियमित रूप से 30,000 जांच कर सकता है लेकिन अब तक ऐसा हो नहीं पाया है।

इसी बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद अफजल ने कहा कि पाकिस्तान में वेंटिलेटर और पीपीई किट की कमी नहीं है। सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति ‘नियंत्रण’ में है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश