1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में सामने आए Coronavirus संक्रमण के बिना लक्षण वाले 28 नए मामले, ज्यादातर मामले वुहान से

चीन में सामने आए Coronavirus संक्रमण के बिना लक्षण वाले 28 नए मामले, ज्यादातर मामले वुहान से

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2020 10:18 am IST,  Updated : May 27, 2020 10:18 am IST

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के एक मामले की पुष्टि हुई है और 28 ऐसे नए मामले सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और इनमें से ज्यादातर मामले वुहान से हैं।

China reports 28 new asymptomatic COVID-19 cases, mostly in Wuhan- India TV Hindi
China reports 28 new asymptomatic COVID-19 cases, mostly in Wuhan Image Source : AP

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के एक मामले की पुष्टि हुई है और 28 ऐसे नए मामले सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और इनमें से ज्यादातर मामले वुहान से हैं। चीन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि मंगलवार को स्थानीय स्तर पर एक-दूसरे व्यक्ति से संक्रमित होने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Related Stories

एनएचसी ने कहा कि संक्रमण के बिना लक्षण वाले 28 नए मामलों में से 22 वुहान से है। इस तरह के कुल मामले 404 हो गए हैं। एनएचसी ने बताया कि संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले 404 मामलों में से 27 विदेश से आए हुए लोगों से जुड़े हैं।

वायरस का केंद्र रहे वुहान में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई देने वाले मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अधिकारी शहर में 1.12 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच कर रहे हैं।

स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक मंगलवार को हुबेई प्रांत में पांच संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा था जिनमें से एक की हालत नाजुक थी। प्रांत में संक्रमण के बिना लक्षण वाले 332 लोग चिकित्सीय निगरानी में हैं। चीन में संक्रमण के 82,993 मामले सामने आए हैं और अब तक 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश