1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक दूरसंचार अधिकारियों ने टि्वटर को प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी

पाक दूरसंचार अधिकारियों ने टि्वटर को प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2018 02:09 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 02:09 pm IST

फेसबुक, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्टेलाफॉर्म आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के सरकार के आग्रह का अनुपालन कर रहे हैं वहीं ट्विटर इसे नहीं मान रहा।

पाकिस्तान, ट्विटर- India TV Hindi
पाक दूरसंचार अधिकारियों ने ट्विटर को प्रतिबंधित करने की चेतावनी दी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने ट्विटर को चेताया है कि आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के उसके निर्देश का अनुपालन नहीं करने के लिए देश में माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मीडिया में आई एक खबर में यह दावा किया गया है। पूर्व में भी कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं जब पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया हो। 

Related Stories

देश में फेसबुक को एक बार 2008 में और फिर 2010 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। पाकिस्तान दूरसंचार अधिकरण (पीटीए) ने सितंबर 2012 में दो साल के लिए देश भर में यूट्यूब का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया था। 

डॉन न्यूज ने खबर दी कि पीटीए ने कैबिनेट सचिवालय पर सीनेट की स्थायी समिति को सूचित किया था कि एक ओर फेसबुक, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्टेलाफॉर्म आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के सरकार के आग्रह का अनुपालन कर रहे हैं वहीं ट्विटर इसे नहीं मान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश