1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आर्थिक मंदी का खतरा काफी बढ़ गया: चीनी विदेश मंत्री वांग यी

आर्थिक मंदी का खतरा काफी बढ़ गया: चीनी विदेश मंत्री वांग यी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2019 09:30 pm IST,  Updated : Nov 23, 2019 09:30 pm IST

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नागोया में जी-20 के विदेश मंत्रियों के साथ सम्मेलन में भाग लिया वांग यी ने कहा कि वर्तमान में विश्व आर्थिक निहित शक्ति धीमी हो रही है, आर्थिक स्थिति मंदी में रहने का खतरा काफी बढ़ गया है।

Chinese Foreign Minister Wang Yi- India TV Hindi
Chinese Foreign Minister Wang Yi

बीजिंग | चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने नागोया में जी-20 के विदेश मंत्रियों के साथ सम्मेलन में भाग लिया वांग यी ने कहा कि वर्तमान में विश्व आर्थिक निहित शक्ति धीमी हो रही है, आर्थिक स्थिति मंदी में रहने का खतरा काफी बढ़ गया है। वांग यी ने कहा कि एकपक्षवाद और संरक्षणवाद लगातार बढ़ रहे हैं और दुनिया अस्थिरताओं और अनिश्चितताओं से भरी है। हमें सक्रिय रूप से कार्यवाही करनी चाहिए। बहुपक्षीयवाद विभिन्न वैश्विक समस्याओं का 'मास्टर स्विच' है। जी-20 को बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने का बीड़ा उठाना चाहिए, ताकि विश्व अर्थतंत्र के स्वस्थ्य विकास का संभव समाधान किया जा सके।

दूसरा, खुलेपन और एकीकरण बनाए रखकर व्यापार और निवेश उदारीकरण और सुविधा को बढ़ावा देना चाहिए। तीसरा, निष्पक्षता और न्याय का पालन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था के सुधार को बढ़ावा देना चाहिए। चौथा, संतुलन और सहनशीलता बनाए रखकर अनवरत विकास के लिए परिस्थितियां बनानी चाहिए।

वांग यी ने कहा कि चीन पेरिस समझौते का कार्यान्वयन करने के लिए राजनीतिक शक्ति प्रदान करने के साथ जी-20 का समर्थन करता है, विभिन्न पक्षों के साथ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन ढांचागत संधि के सदस्य देशों के बीच 25वें सम्मेलन में सकारात्मक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रयास करना चाहता है। चीन अफ्रीकी मुद्दे को दीर्घकालिक प्राथमिकता में रखने के लिए जी-20 का समर्थन करता है। चीन ईमानदारी की सच्ची अवधारणा और न्याय और लाभ की सही अवधारणा का पालन करते हुए अफ्रीका के विकास में मदद देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश