1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: सेक्युलर उदारवादी प्रोफेसर की यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में चाकू घोंपा

बांग्लादेश: सेक्युलर उदारवादी प्रोफेसर की यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में चाकू घोंपा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2018 07:15 am IST,  Updated : Mar 04, 2018 09:55 am IST

बाग्लादेश में पहले भी सेक्युलर मिजाज के ब्लॉगर्स की हत्या के मामले सामने आते रहे हैं।

लेखक मोहम्मद जफर...- India TV Hindi
लेखक मोहम्मद जफर इकबाल।

ढाका: बांग्लादेश के एक विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान एक प्रोफेसर और धर्मनिरपेक्ष लेखक के गर्दन और सिर पर एक हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।  बीडी न्यूज 24 की खबर के मुताबिक आतंकवाद और सांप्रदायिकता का विरोध करने वाले मोहम्मद जफर इकबाल के सिर में चोटें आयी हैं। उन पर सिल्हट के शाहजलाल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ।  शाहजलाल यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर मोहम्मद महमूद हसन ने बताया कि हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  पुलिस ने बताया कि हमले के पीछ के इरादे का पता तत्काल नहीं चला है।

  प्रोफेसर इकबाल को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह बहुत अधिक मात्रा में खून निकलने के बाद भी बोलने में सक्षम थे।  जलालाबाद पुलिस स्टेशन के प्रभारी शफीकुल इस्लाम स्वप्न ने बताया कि चीजें काफी तनावपूर्ण हो गयी हैं। छात्र तोड़-फोड़ कर रहे हैं। पुलिस स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए प्रयास कर रही है। कुछ छात्रों का मानना है कि इस हमले के पीछे आतंकवादियों का हाथ हो सकता है। इकबाल को साल 2015 से ही पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी क्योंकि आतंकवादियों ने उन्हें मारने की धमकी दी थी। बांग्लादेश में पहले भी धर्मनिरपेक्ष और उदारवादी विचार के लेखकों को हत्या के मामले सामने आते रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश