1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान हुआ शुरू

दक्षिण कोरिया: राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान हुआ शुरू

 Written By: IANS
 Published : Apr 17, 2017 03:28 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 03:28 pm IST

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के चयन हेतु नौ मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे के निष्कासन के बाद नए राष्ट्रपति के चयन हेतु चुनाव का आयोजन किया जा रहा है।

south korean- India TV Hindi
south korean

सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के चयन हेतु नौ मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे के निष्कासन के बाद नए राष्ट्रपति के चयन हेतु चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रचार अभियान सोमवार से शुरू हो गए हैं।

ये भी पढ़े

इस चुनाव के लिए विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जेए-इन उतरे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद हेतु कुल 15 नेताओं ने आधिकारिक रूप से पंजीकरण किया और ये सभी इस साल 22 दिनों तक चलने वाले चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे। ये अभियान आठ मई को समाप्त होंगे।

दक्षिण कोरिया की संसद में सबसे अधिक सीट डेमोक्रेटिक पार्टी के पास है और इस पार्टी के उम्मीदवार मून इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

राजनीतिक घोटाले के आरोप में वर्तमान राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे पर अपनी सहयोगी विश्वासपात्र चोई सून-सिल को उनके (पार्क) राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर धन वसूली करने में मदद करने का आरोप है। अभियोजक कार्यालय ने देर सोमवार को उनके खिलाफ आरोप दर्ज करने की उम्मीद की है।

कई विश्लेषकों का मानना है कि नए राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ केवल दो प्रबल दावेदारों मून और पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार अहन चेओल सू के बीच है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश