1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: स्वास्थ्य मंत्री के आरोपों पर भड़के इमरान, 10 अरब रुपये का मानहानि नोटिस भेजा

पाक: स्वास्थ्य मंत्री के आरोपों पर भड़के इमरान, 10 अरब रुपये का मानहानि नोटिस भेजा

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 30, 2023 10:50 pm IST,  Updated : May 31, 2023 12:10 am IST

अब्दुल कादिर पटेल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी शेयर की थी

इमरान खान, पूर्व प्रधानमंत्री- India TV Hindi
इमरान खान, पूर्व प्रधानमंत्री Image Source : फाइल

इस्लामाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अब पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री पर भड़क उठे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल को 10अरब रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। पूर्व प्रधानमंत्री खान के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में ‘अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण’ दावों और उनके (खान) मूत्र के नमूने में शराब और कोकीन जैसे तत्वों की उपस्थिति के आरोपों के बाद यह नोटिस भेजा गया है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी

अब्दुल कादिर पटेल ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान की उस मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी शेयर की, जो अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में खान की नौ मई को गिरफ्तारी के बाद यहां ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (पीआईएमएस) में नमूनों के संग्रह के बाद जारी किया गया था। 

गलत मंशा से आरोप लगाया-इमरान खान

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट में अत्यधिक शराब के सेवन की जानकारी सामने आने के साथ ही उनके पैर में फ्रैक्चर की कोई जानकारी नहीं मिली है। पटेल को भेजे गए मानहानि नोटिस में दावा किया गया है कि मंत्री ने ‘गलत मंशा से आरोप लगाया’ कि खान के चिकित्सा परीक्षणों में उनके मूत्र के नमूने में अल्कोहल और कोकीन की मौजूदगी पाई गई और पूर्व प्रधानमंत्री की ‘मानसिक स्थिति संदिग्ध’ थी। 

बिना शर्त माफी मांगें या फिर 10 अरब रुपये का भुगतान करें

नोटिस में मांग की गई कि पटेल अपने बयानों को वापस लेकर 'बिना शर्त माफी मांगें और स्वीकार करें' कि उन्होंने "गलत बयान" किया। नोटिस में कहा गया है कि मानहानि के हर्जाने के तौर पर पटेल 10 अरब रुपये का भुगतान करें, जिसे एक कैंसर अस्पताल को दान दिया जाएगा। (इनपुट-पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश