Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा फ्रांस? फ्रेंच मिलिट्री बेस पर हुए हमले में कई सैनिक घायल, 1 की मौत

ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा फ्रांस? फ्रेंच मिलिट्री बेस पर हुए हमले में कई सैनिक घायल, 1 की मौत

Edited By: Subhash Kumar @ImSubhashojha Published : Mar 13, 2026 08:13 am IST, Updated : Mar 13, 2026 08:44 am IST

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग तेज होती जा रही है। इस बीच ईरान ने इराक में स्थित फ्रांस के मिलिट्री बेस पर स्ट्राइक कर दी है। इस हमले में कई सैनिक घायल हो गए हैं और 1 सैनिक की मौत भी हो गई है।

france military base attacked in iran- India TV Hindi
Image Source : AP ईरान ने फ्रांस के मिलिट्री बेस पर किया हमला। (सांकेतिक फोटो)

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग लगातार जारी है। अमेरिका और इजरायल साथ मिलकर ईरान और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। हालांकि, ईरान ने भी इजरायल और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन अटैक कर के बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, इस बीच ईरान ने एक ऐसा कदम उठा लिया है जिससे जंग में उसके लिए और खतरा पैदा हो सकता है। दरअसल, ईरान ने इराक में स्थित फ्रांस के मिलिट्री बेस पर हमला कर दिया है जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई है और कई अन्य सैनिक घायल हो गए हैं। अब आशंका जताई जा रही है कि फ्रांस भी ईरान पर हमले शुरू कर सकता है।

ड्रोन से किया गया हमला

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ईरान ने हमले में इराक में फ्रांस के बेस को निशाना बनाया है। ईरान ने इराक पर जबरदस्त स्ट्राइक की है। ईरान ने कुर्दिस्तान के इरबिल में फ्रेंच मिलिट्री बेस को निशाना बनाया है। ईरान ने फ्रेंच मिलिट्री बेस पर एक के बाद एक कई ड्रोन से अटैक किया है। इस हमले में 6 फ्रेंच सैनिक घायल हो गए हैं। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया है कि इस हमले में एक सैनिक की मौत भी हो गई है। बता दें कि ये पहली बार है जब ईरान ने फ्रेंच मिलिट्री बेस को निशाना बनाया है।

Emmanuel macro on iran attack
Image Source : X (@EMMANUELMACRO)फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बयान।

इमैनुएल मैक्रों ने दिया बयान

फ्रेंच मिलिट्री बेस पर इरान के हमले को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा- "इराक के इरबिल क्षेत्र में एक हमले के दौरान फ्रांस के वार्सेस के चेसर्स एल्पिन्स की 7वीं बटालियन के मुख्य वारंट अधिकारी अरनॉड फ्रिओन की मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति, उनके सैनिक भाइयों के प्रति, मैं राष्ट्र का सारा स्नेह और एकजुटता व्यक्त करना चाहता हूं। हमारे कई सैनिक घायल हुए हैं। फ्रांस उनके और उनके प्रियजनों के साथ खड़ा है। 2015 से दाएश के खिलाफ लड़ाई में लगी हमारी सेनाओं पर यह हमला अस्वीकार्य है। इराक में उनकी मौजूदगी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की सख्त रूपरेखा का हिस्सा है। ईरान में युद्ध, ऐसे हमलों को उचित नहीं ठहरा सकता।"

ये भी पढ़ें- मुज्तबा खामेनेई ने पड़ोसी मुस्लिम देशों से पूछा, 'साफ-साफ बताएं कि आप जंग में किसके साथ हैं?'

ईरान से जंग के बीच इजरायली PM नेतन्याहू का बड़ा बयान, बोले- 'मुज्तबा खामेनेई की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं'

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement