1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Iran के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत, घटनास्थल से हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो आया सामने

Iran के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की मौत, घटनास्थल से हेलीकॉप्टर क्रैश का वीडियो आया सामने

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 20, 2024 10:56 am IST,  Updated : May 20, 2024 10:56 am IST

ईरान के लोगों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर हुए क्रैश का वीडियो अब सामने आ चुका है।

Iran President Ebrahim Raisi and Foreign Minister died video of helicopter crash surfaced from the s- India TV Hindi
Iran के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हुई मौत Image Source : PTI/PRESS TV

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को अजरबैजान में दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस बीच अब ईरान के लोगों के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल इस हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन की मौत हो गई है। दरअसल उनका हेलीकॉप्टर घने कोहरे में पहाड़ी इलाके को पार कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ और हेलीकॉप्टर क्रैश होकर जमीन पर गिर पड़ा। रॉयटर्स ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से सोमवार को इसकी अधिकारिक पुष्टि की है। 

Related Stories

कैसे हुआ हादसा

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी तेहरान से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थिति पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनके हेलीकॉप्टर का संपर्क अधिकारियों से टूट गया। बता दें कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की भी मौत हो गई है। घने कोहरे के बीच पहाड़ी को पार करते हुए यह हादसा हुआ। बता दें कि ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर शामिल थे। इनमें से 2 हेलीकॉप्टर सुरक्षित तरीके से निश्चित स्थान पर पहुंच गए। लेकिन जैसे ही अधिकारियों का संपर्क रईसी के हेलीकॉप्टर से टूटा तो सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। 

हेलीकॉप्टर के मलबे का वीडियो आया सामने

इस बीच सोमवार को अब इस बात की पुष्टि की गई है कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो चुकी है। साथ ही जिस स्थान पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था, उसका वीडियो भी सामने आ चुका है। इस वीडियो में रिकॉर्डेड फुटेज देखा जा सकता है, जिसमें हेलीकॉप्टर का क्रैश मलबा दिख रहा है। हालांकि अब यह संभावना जताई जा रही है कि ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ईरान के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। बता दें कि मोहम्मद मोखबर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई और ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के करीबी बताए जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश