Iran US Ceasefire Live Updates: ईरान और अमेरिका के बीच अभी भी दूसरे दौर की वार्ता की तारीख तय नहीं की जा सकी है। वहीं दूसरी तरफ ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड जारी है। इजरायली सेना ने यह हमला उत्तरी गाजा के बेत लाह्या में किया। इस हमले में नागरिकों का एक समूह निशाने पर आ गया। इस हवाई हमले में कम से कम पांच फिलिस्तीनी मारे गए।
वहीं दूसरी तरफ ईरान ने साफ कह दिया है कि जब तक अमेरिका अपना ब्लॉकेड नहीं हटाता, तब तक उसके साथ कोई वार्ता नहीं होगी। इस बीच ट्रंप के रुख में नरमी आई है और उन्होंने ईरान को सीजफायर वार्ता पर आगे बढ़ने के लिए समय देने के नाम पर युद्धविराम को अनिश्चितकालीन के लिए आगे बढ़ा दिया है। इधर अमेरिकी नौसैनिक ईरानी जहाजों और टैंकरों का रास्ता रोक रहे हैं।