Israel Laser Missile Defense System: इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम का लोहा दुनिया मानती है। कई मौकों पर यह देखा भी गया है कि इजरायल ने दुश्मनों के इरादों को आसमान में ही धुआं-धुआं किया है। अब इस दिशा में इजरायल ने वो कर दिखाया है जिसके लिए उसने सालों तक कड़ी मेहनत की है। इस मेहनत का नतीजा यह हुआ है कि अब इजरायल ने दुनिया को अपने उस ब्रह्मास्त्र के बारे में बता दिया है जिसकी चर्चा जोरों पर थी।
इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसका नया लेजर आधारित एयर डिफेंस सिस्टम आयरन बीम सफल परीक्षणों के बाद इस साल तैनाती के लिए तैयार है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक आयरन बीम ने हाल के परीक्षणों में रॉकेट, मोर्टार, ड्रोन और यहां तक कि विमान को भी सफलतापूर्वक मार गिराया है। लेजर इंटरसेप्टर सिस्टम मौजूदा इजरायली डिफेंस लेयर्स, आयरन डोम, डेविड्स स्लिंग और एरो सिस्टम के साथ काम करेगा।
इजरायली डिफेंस फोर्सेज को इस खास हथियार की पहली यूनिट साल 2025 के अंत तक मिल जाएगी। रक्षा मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल अमीर बराम ने कहा है कि यह दुनिया में पहली बार है जब किसी हाईपावर लेजर सिस्टम ने फुल ऑपरेशनल क्षमता हासिल की है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इजरायली लेजर इंटरसेप्टर हथियार ने गाजा से हमास, लेबनान से हिजबुल्लाह और यमन से हूती विद्रोहियों के दागे गए कई हथियारों को सफलता पूर्वक नष्ट किया है।
इजरायल की लेजर इंटरसेप्टर हथियार तकनीक अपने आप में बेहद खास है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बेहद किफायती है। पारंपरिक इंटरसेप्टर मिसाइल दागने में जहां लगभग 50,000 डॉलर यानी करीब 40 लाख रुपये तक का खर्च आता है, वहीं लेज़र से लक्ष्य भेदने की लागत बेहद कम है। इस हथियार प्रणाली के बाद अब इजरायल के आसमान को भेदना आसान नहीं होगा। इजरायल ने साफ कहा है कि आयरन बीम बैटरियों का उत्पादन और तैनाती बड़े पैमाने पर की जाएगी।

किसने बनाया है हथियार?
इजरायल के इस नए और बेहद उन्नत लेजर डिफेंस सिस्टम को Elbit Systems और Rafael Advanced Defense Systems ने मिलकर बनाया है। Rafael के चेयरमैन यूवल स्टेनिट्ज़ ने इसे आधुनिक युद्ध के लिए गेम चेंजर बताया है। वहीं, Elbit के सीईओ बेजहलेल माचलिस ने कहा कि कंपनी भविष्य में हवाई लेजर तकनीक पर भी काम कर रही है, जिससे एयर डिफेंस क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है।
यह भी पढ़ें:
चीन के रक्षा मंत्री ने पार की हद! फिर दी ताइवान पर कब्जा करने की धमकीचीन को लगेगी मिर्च! ताइवान और अमेरिका मिलकर करने जा रहे हैं बड़ा काम, बनाएंगे खतरनाक हथियार
संपादक की पसंद