1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल ने बेरूत पर किया भीषण हमला, अब हिजबुल्लाह के बड़े नेता को बनाया निशाना

इजरायल ने बेरूत पर किया भीषण हमला, अब हिजबुल्लाह के बड़े नेता को बनाया निशाना

 Published : Apr 01, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 12:16 pm IST

इजरायल ने एक बार फिर हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़े हमले को अंजाम दिया है। बेरूत में हिजबुल्लाह नेता के एक ठिकाने को इजरायली सेना ने ध्वस्त कर दिया है। हिजबुल्लाह इजरायल के खिलाफ हमास की मदद कर रहा है।

जरायल ने बेरूत पर किया हमला- India TV Hindi
जरायल ने बेरूत पर किया हमला Image Source : AP

बेरूत: एक तरफ जहां इजरायल लगातार गाजा पर हले कर रहा है तो वहीं अब इजरायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर भी बम बरसाने शुरू कर दिए हैं। बेरूत में इजरायल की सेना ने एक इमारत पर हमला किया है। इजरायली आर्मी ने कहा कि उसने इस हमले में हिजबुल्लाह के एक सदस्य को निशाना बनाया है। यह हवाई हमला बिना किसी पूर्व चेतावनी के किया गया था। इससे पहले, इजरायल ने शुक्रवार को भी लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किया था। 

हमास की मदद कर रहा है हिजबुल्लाह

शुक्रवार को किया गया हमला पिछले साल 27 नवंबर 2024 को इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम होने के बाद बेरूत पर पहला हमला था। इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि सोमवार देर रात किए हमले में हिजबुल्लाह के एक सदस्य को टारगेट किया गया था। इजरायल के खिलाफ हमलों में हिजबुल्लाह फलस्तीनी हमास समूह की मदद कर रहा है।

हिजबुल्लाह ने नहीं दिया बयान

इजरायली सेना ने कहा कि यह हमला इजरायल की घरेलू खुफिया एजेंसी 'शिन बेट' के निर्देशन में किया गया था। हिजबुल्लाह ने हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई तस्वीरों एवं वीडियो में एक इमारत की ऊपरी तीन मंजिल क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही हैं। इमारत के नीचे कई कार पर मलबे के ढेर देखे जा सकते हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

ताइवान के खिलाफ जंग की तैयारी! चीन ने दी खुलेआम धमकी; शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

ट्रंप की धमकी पर ईरान ने भी ललकारा, कहा 'हमारे ऊपर बम बरसाए तो लेंगे सख्त एक्शन'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश