1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिर्फ चंद घंटे... गाजा पट्टी में ठप हो जाएगी बिजली आपूर्ति, पसर जाएगा अंधेरा

सिर्फ चंद घंटे... गाजा पट्टी में ठप हो जाएगी बिजली आपूर्ति, पसर जाएगा अंधेरा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 11, 2023 03:44 pm IST,  Updated : Oct 11, 2023 03:44 pm IST

चंद घंटों बाद ही गाजा पट्टी में बिजली आपूर्ति ठप हो जाएगी। इस बात का दावा गाजा बिजली प्राधिकरण ने किया है। इजराइल गाजा पट्टी में बिजली काट देगा। गाजा पट्टी पर इजराइल लगातार हमले कर रहा है। हमास के हमलों के जवाब में इजराइल लगातार अटैक कर रहा है।

गाजा पट्टी- India TV Hindi
गाजा पट्टी Image Source : PTI

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। आतंकी संगठन हमास द्वारा किए गए हमले के बाद इजराइल ने पलटवार किया है। इजराइल ने गाजा पट्टी पर जोरदार अटैक किए हैं। इजराइली स्ट्राइक से गाजा पट्टी खंडहर सी दिखाई देने लगी है। कई इमारतें ध्वस्त हो गईं।  इसी बीच गाजा पट्टी में अब चंदों घंटों में ही अंधकार पसर जाएगा। दरअसल, वहां बिजली आपूर्ति ठप होने वाली है। इस बात का दावा ​गाजा बिजली प्राधिकरण ने किया है।

इजराइल काट देगा बिजली

गाजा के बिजली प्राधिकरण ने कहा है कि इजराइल के आपूर्ति ठप करने के बाद उसके इकलौते बिजली संयंत्र में ईंधन समाप्त हो जाएगा, जिससे गाजा में बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी। इजराइल ने कहा है कि हमास ने सप्ताहांत में जो कहर बरपाया है उसका बदला लेने के लिए वह क्षेत्र की बिजली काट देगा। गाजा के लिए सभी रास्ते बंद हैं। इससे बिजली संयंत्र के लिए ईंधन या जेनरेटर ला पाना असंभव है। बिजली प्राधिकरण ने बुधवार को कहा कि दोपहर तक बिजली संयंत्र बंद हो जाएगा। 

गाजा पट्टी पर लगातार हमले कर रहा इजराइल

उधर, इजराइल लगातार गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है। इजराइल के हमले में एक इस्लामिक यूनिवर्सिटी तबाह हो गई है। इजराइल का दावा है कि यह हमास के इंजीनियरों को ट्रेनिंग दी जाती थी। एक अधिकारी का कहना है कि इजराइली फाइटर जेट्स ने गाजा सिटी की इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर बमबारी की है। ​यूनिवर्सिटी क अधिकारी अहमद ओराबी ने बताया​ कि ताबड़तोड़ हवाई हमलों ने यूनिवर्सिटी की इमारतों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इजराइली वायुसेना ने ताजा जानकारी में कहा है कि उनके फइटर्स जेट ने गाजा में एक इस्लामिक यूनिवर्सिटी पर बमबारी की है। इजरायली एयरफोर्स का दावा है कि ये यूनिवर्सिटी हमास इंजीनियरों के ट्रेनिंग के लिए एक बड़ा अड्डा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश