1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चुन-चुनकर मारे जा रहे लश्कर के आतंकी, कौन है जिम्मेदार? फिर 2 आतंकवादियों की हत्या

चुन-चुनकर मारे जा रहे लश्कर के आतंकी, कौन है जिम्मेदार? फिर 2 आतंकवादियों की हत्या

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 15, 2023 05:29 pm IST,  Updated : Nov 15, 2023 05:33 pm IST

पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा के आतंकियों को चुन चुनकर मारा जा रहा है। ताजा मामले में अज्ञात हमलावरों ने दो आतंकियों को गोलियों से भून डाला है। वहीं एक आतंकवादी गंभीर घायल हो गया।

चुन चुनकर मारे जा रहे लश्कर के आतंकी- India TV Hindi
चुन चुनकर मारे जा रहे लश्कर के आतंकी Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान में हाल के समय में लश्कर के आतंकवादियों पर अज्ञात हमलावर कहर बनकर टूट रहे हैं। ताजा मामले में एक बार फिर अज्ञात हमलावरों ने दो आतंकवादियों को गोलियों से भून दिया और मौत के घाट उतार दिया है। वहीं एक आतंकी की हालत गंभीर है। 

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के सियालकोट इलाके में खोखरण चौक पर अज्ञात बंदूकधारी ने कार में बैठे आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के जिन दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है, उनके नाम मोहम्मद निजामिल और नैमुर रहमान हैं। इस गोलीबारी में आतंकियों का तीसरा साथी गंभीर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सामने आए ​वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार में आतंकवादी बैठे हुए हैं। उसी समय मोटरसाइकिल पर अज्ञात हमलावर आते हैं और कार के ठीक सामने मोटरसाइकिल रोक कर आतंकवादियों पर लगातार गोली बरसाने लगते हैं। फायरिंग के बीच एक आतंकवादी ​कार के बाहर गिर जाता है। फायरिंग करके हमलावर बाइक पर बैठकर भाग जाते हैं।

आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों पर हो रहे हमले

पिछले कुछ महीनो के दौरान पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा लगातार फायरिंग की जा रही है। इस दौरान अनेक आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें अनेक कुख्यात आतंकवादी भी शामिल हैं। पाकिस्तानी पुलिस ने इस मामले में कहा है कि हत्याकांड एक भूमि विवाद को लेकर हुआ है। इसमें पहले भी कुछ लोग मारे जा चुके हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। बताया जाता है कि लश्कर के यह मारे गए दोनों आतंकवादी भारत पाकिस्तान सीमा पर मौजूद एक आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप मे रहते थे, जो इन दिनों अपने घर आए हुए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश