1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. समुद्र की गहराइयों में लड़की के साथ छेड़छाड़, ट्रेनर ने किया जबरन Kiss, पुलिस ने किया गिरफ्तार

समुद्र की गहराइयों में लड़की के साथ छेड़छाड़, ट्रेनर ने किया जबरन Kiss, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 09, 2023 07:14 pm IST,  Updated : May 09, 2023 07:14 pm IST

स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) के दौरान एक चाइनीज लड़की के साथ उसके ट्रेनर ने बदसलूकी की और उसे जबरन Kiss किया। लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की और ट्रेनर को गिरफ्तार करवा दिया।

लड़की को जबरन Kiss करता हुए ट्रेनर।- India TV Hindi
लड़की को जबरन Kiss करता हुए ट्रेनर। Image Source : SOCIAL MEDIA

मलेशिया कई लोग छुट्टी मनाने जाते हैं। ऐसे ही एक 24 साल की चीनी लड़की भी छुट्टियां मनाने गई थी। लेकिन यहां पर उसे शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा। दरअसल, लड़की समंदर में स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) के लिए गई थी। पानी के अंदर उसके साथ ट्रेनर ने छेड़छाड़ कर दिया। लड़की ने बताया कि ट्रेनर ने उसे जबरन Kiss किया और उसे गलत तरीके से छुआ। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला मलेशिया के सबाह (Sabah) राज्य की है। घटना को लेकर राज्या के पर्यटन मंत्री का बयान भी आया है।

लड़की के साथ छेड़खानी, पानी के अंदर करने लगा जबरन Kiss

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक,  Sabah के Semporna टाउन में एक चाइनीज लड़की अपनी छुट्टियों पर स्कूबा डाइविंग के लिए आई थी। सेफ्टी के लिए लड़की के साथ एक ट्रेनर को भी भेजा गया। ट्रेनर मौका पाते ही समुद्र की गहराइयों में लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की का आरोप है कि वह पानी के अंदर ही उसे जबरन Kiss कर रहा था। लड़की ने बताया कि ट्रेनर ने उसके साथ न सिर्फ पानी के अंदर बदतमिजी की बल्कि वह उसके साथ बाहर आने के बाद भी गलत हरकत करता रहा। लड़की ने बताया कि ट्रेनर लगातार उसका पीछा करता रहा और वह उसके फोन पर गंदे-गंदे मैसेज भी भेजता था। 

स्कूबा डाइविंग के दौरान लड़की।
Image Source : SOCIAL MEDIAस्कूबा डाइविंग के दौरान लड़की।

लड़की ने पुलिस में की शिकायत, आरोपी गिरफ्तार

लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि ट्रेनर उसकी नीजी जानकारियां भी जुटा रहा था। ट्रेनर की इन हरकतों से डरकर लड़की ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने लड़की के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ट्रेनर को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। घटना 5 मई को हुई थी। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस पूरी घटना पर Sabah राज्य के पर्यटन मंत्री क्रिस्टीन ल्यू ने अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने राज्य के पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश