Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पहलगाम हमले के बाद इतने पाकिस्तानियों ने छोड़ी भारत की धरती, कल खत्म हो रही डेडलाइन

पहलगाम हमले के बाद इतने पाकिस्तानियों ने छोड़ी भारत की धरती, कल खत्म हो रही डेडलाइन

Reported By : Abhay Parashar Edited By : Khushbu Rawal Published : Apr 28, 2025 08:38 pm IST, Updated : Apr 28, 2025 08:57 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे देशों के नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था और 48 घंटे में देश छोड़ने को कहा था। अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समयसीमा के बाद भारत में न रहे।

pakistani nationals left india- India TV Hindi
Image Source : PTI बीएसएफ कर्मियों ने पाकिस्तानी नागरिकों के कागजात की जांच की।

लाहौर: अटारी-वाघा इंटरनेशनल बॉर्डर से आज 145 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए, जबकि पाकिस्तान से 275 भारतीय वापस आए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे देशों के नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया था और 48 घंटे में देश छोड़ने को कहा था। सरकार ने 12 तरह के शॉर्ट-टर्म वीजा धारकों को भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। मेडिकल वीजा वालों के लिए समयसीमा 29 अप्रैल तक है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समयसीमा के बाद भारत में न रहे।

दीर्घकालिक वीजा रखने वालों को स्वदेश लौटने में दिक्कतें

पिछले छह दिन में 1,000 से अधिक भारतीय बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान से अपने घर लौट चुके हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद वीजा रद्द होने के कारण उन्हें अपनी यात्राएं बीच में ही रोकनी पड़ी थीं। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, “पिछले छह दिन में 1,000 से अधिक भारतीय वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से अपने घर लौट चुके हैं। इसी तरह, सोमवार तक 800 से अधिक पाकिस्तानी स्वदेश लौट चुके हैं।” उन्होंने कहा कि दोनों देशों के दीर्घकालिक वीजा रखने वालों को स्वदेश लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

अब तक कितने लौटे वापस?

वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान रेंजर्स और भारत के सीमा सुरक्षा बल ने आव्रजन की अनुमति देने से पहले स्वदेश भेजे गए नागरिकों के कागजात की गहन जांच की। अटारी-वाघा  बॉर्डर से अब तक पाकिस्तान वापस लौटे और वहां से भारत वापस आए लोगों की प्रतिदिन के हिसाब से जानकारी सामने आई है। ये डाटा भारत सरकार के द्वारा पाकिस्तान नागरिकों और पाकिस्तान सरकार के द्वारा भारतीय नागरिकों को अपने देश वापस जाने के दिए गए अल्टीमेटम के बाद यानि 24 अप्रैल से है।

24 अप्रैल 

  • पाकिस्तानी नागरिक वापस गए- 28
  • भारतीय नागरिक वापस भारत आए-  105 

25 अप्रैल 

  • पाकिस्तानी नागरिक वापस गए- 191
  • भारतीय नागरिक वापस भारत आए- 287

26 अप्रैल 

  • पाकिस्तानी नागरिक वापस गए- 75
  • भारतीय नागरिक वापस भारत आए- 335

27 अप्रैल

  • पाकिस्तानी नागरिक वापस गए- 237
  • भारतीय नागरिक वापस भारत आए 116

28 अप्रैल

  • पाकिस्तानी नागरिक वापस गए- 145
  • भारतीय नागरिक वापस भारत आए- 275

पहलगाम हमले के बाद कार्रवाई

आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को गोलीबारी की थी जिसमें 26 लोग मारे गए, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था। नई दिल्ली में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) ने बुधवार को अन्य बातों के अलावा अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया। अटारी-वाघा बॉर्डर भारत में अमृतसर और पाकिस्तान में लाहौर के पास स्थित है। 

यह भी पढ़ें-

पहलगाम हमले की रील देख रहे युवक को जमकर पीटा, चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का लेटेस्ट VIDEO आया सामने, पर्यटक के कैमरे में कैद हुआ दिल दहलाने वाला मंजर

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement