1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मोहम्मद यूनुस के बदले सुर! बांग्लादेश के हिंदुओं को दी सरस्वती पूजा की बधाई, जानें कहा क्या

मोहम्मद यूनुस के बदले सुर! बांग्लादेश के हिंदुओं को दी सरस्वती पूजा की बधाई, जानें कहा क्या

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Feb 03, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 03:48 pm IST

बांग्‍लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्‍मद यूनुस हिंदुओं को सुरक्षा दे पाने में फेल रहे हैं। लेकिन, इस बीच उन्होंने सरस्‍वती पूजा के मौके हिंदुओं को बधाई देते हुए बड़ी-बड़ी बातें कही हैं। यूनुस ने कहा क्या है चलिए आपको बताते हैं।

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस- India TV Hindi
बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस Image Source : AP

ढाका: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने हिंदू समुदाय को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी हैं।  यूनुस ने कहा कि उनका देश हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए सुरक्षित स्थान है। बसंत पंचमी के अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं ने सोमवार को पूरे उत्साह के साथ सरस्वती पूजा की। यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव का वास है। उन्होंने कहा, ‘‘हजारों साल से सभी जातियों, रंगों और धर्मों के लोग इस देश में एक साथ रह रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह देश हम सबका है और हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए सुरक्षित स्थान है।’’ 

मोहम्मद यूनुस ने क्या कहा?

मोहम्मद यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार ‘‘जाति, धर्म और जाति से परे सभी के भाग्य को बेहतर बनाने और उनके समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि देवी सरस्वती सत्य, न्याय और ज्ञान के प्रकाश की प्रतीक हैं। यूनुस ने कहा, ‘‘वह ज्ञान, वाणी और माधुर्य की सर्वशक्तिमान देवी हैं।’’ 

शेख हसीना को छोड़ना पड़ा देश

यूनुस ने देश के अंतरिम नेता के रूप में उस समय कार्यभार संभाला था, जब पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विद्रोह के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पांच अगस्त को देश छोड़कर भारत जाना पड़ा था। इसी के साथ देश में हसीना का 15 साल का शासन समाप्त हो गया था। 

बांग्लादेश में हिंदुओं का प्रदर्शन
Image Source : APबांग्लादेश में हिंदुओं का प्रदर्शन

यह भी जानें

यूनुस ने हिंदू समुदाय को ये शुभकामनाएं ऐसे समय में दी हैं जब देश की अंतरिम सरकार पर धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों को हमलों और उत्पीड़न से बचाने में विफल रहने के आरोप लग रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है। हसीना के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले हुए और इन घटनाओं पर भारत ने गहरी चिंता व्यक्त की है। 

यह भी पढ़ें:

ग्रीस में बड़ी आपदा की आहट! 3 दिनों में महसूस किए गए भूकंप के 200 से ज्यादा झटके

अमेरिका पर भड़का उत्तर कोरिया, ‘दुष्ट’ देश कहे जाने पर दे डाली चेतावनी

सीरिया के मनबीज शहर में हुआ बम धमाका, 15 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश