1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाली पर्वतारोही का कमाल, 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

नेपाली पर्वतारोही का कमाल, 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

 Published : May 22, 2024 05:17 pm IST,  Updated : May 22, 2024 05:17 pm IST

कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 30 बार चढ़ाई की है। शेरपा की उम्र 54 साल हो चुकी है। कामी रीता साल 1994 से पहाड़ों की चढ़ाई कर रहे हैं।

Nepal mountaineer Kami Rita sherpa- India TV Hindi
Nepal mountaineer Kami Rita sherpa Image Source : ANI

काठमांडू: नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने बुधवार को 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके इतिहास रच दिया है। शेरपा ने 10 दिन पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। '14 पीक्स एक्सपीडिशन' कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताशी लकपा शेरपा के अनुसार 54 वर्षीय पर्वतारोही रीता शेरपा स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 49 मिनट पर 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे। कामी ने मात्र 10 दिन पहले ही 29वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

1994 में पहली बार की थी एवरेस्ट पर चढ़ाई

कामी रीता शेरपा ने 1994 में पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। पिछले साल उन्होंने एक ही सीजन में 27वीं और 28वीं बार एवरेस्ट फतह किया था और इस तरह वह एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने वाले शख्स बन गए थे।

कई पर्वतों पर कर चुके हैं चढ़ाई 

'सेवन समिट ट्रेक्स' के वरिष्ठ पर्वतीय गाइड कामी का जन्म 17 जनवरी 1970 को हुआ था। कामी ने अपना करियर एक सहायक कर्मचारी के रूप में शुरू किया था। कामी ने कई पर्वतों की चढ़ाई की है, जिनमें माउंट के2, चो ओयु, ल्होत्से और मनास्लु शामिल हैं।

मिल रहे बधाई संदेश

पर्वतारोही कामी रीता शेरपा की उपलब्धि पर दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पिछले साल सोलुखुम्बु के पसंद दावा शेरपा ने 27वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी, लेकिन इस सीजन में उन्होंने चढ़ाई करने के बारे में अभी फैसला नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:

Israel Hamas War: संयुक्त राष्ट्र ने रफह में खाद्य सामग्री के वितरण पर लगाई रोक, बताई ये वजह

PM नेतन्याहू और हमास नेताओं के खिलाफ मुकदमे में इस महिला की है बड़ी भूमिका, नाम नहीं जानना चाहेंगे आप?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश