1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान की उभरती टिकटॉक स्टार 17 वर्षीय सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या, जानें कैसे हुई घटना

पाकिस्तान की उभरती टिकटॉक स्टार 17 वर्षीय सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या, जानें कैसे हुई घटना

 Published : Jun 03, 2025 01:51 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 01:51 pm IST

पाकिस्तान में 17 साल की टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात ने इस्लामाबाद में उसे गोली मार दी।

सना यूसुफ, पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार( फाइल फोटो)- India TV Hindi
सना यूसुफ, पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार( फाइल फोटो) Image Source : ISNTAGRAM @SANA

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां  की एक उभरती हुई टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सना की उम्र अभी मात्र 17 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि सना की इस्लामाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना हाल ही में हुई और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किसने और क्यों मारी सना को गोली?

प्रारंभिक रिपोर्टों के मुताबिक हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सना की लोकप्रियता और उसकी निजी जिंदगी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सना यूसुफ टिकटॉक पर अपने डांस और लिप-सिंक वीडियो के लिए जानी जाती थीं और उनके हजारों फॉलोअर्स थे। उनकी मौत की खबर से सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों में शोक की लहर फैल गई है।

इस एंगल पर पुलिस कर रही जांच

पाकिस्तान पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पाक पुलिस सना की हत्या के पीछे की संभावित वजहों — जैसे व्यक्तिगत रंजिश, साइबर बुलिंग, या अन्य सामाजिक कारणों — को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने न्याय की मांग करते हुए #JusticeForSanaYousaf ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश