1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया पर इजरायली हमले से घबराया पाकिस्तान, सता रहा इस्लामाबाद पर स्ट्राइक का डर; ईरान भी सशंकित

सीरिया पर इजरायली हमले से घबराया पाकिस्तान, सता रहा इस्लामाबाद पर स्ट्राइक का डर; ईरान भी सशंकित

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 17, 2025 10:06 am IST,  Updated : Jul 17, 2025 10:09 am IST

ईरान के बाद इजरायल ने बुधवार को सीरिया के रक्षा मंत्रालय पर भीषण एयरस्ट्राइक की। इजरायली सेना के इस विनाशकारी हमले के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। उसे डर है कि इजरायल अगला निशाना पाकिस्तान को बना सकता है।

सीरिया के रक्षा मंत्रालय पर इजरायली हमले का एक दृश्य (फाइल)- India TV Hindi
सीरिया के रक्षा मंत्रालय पर इजरायली हमले का एक दृश्य (फाइल) Image Source : AP

इस्लामाबाद/तेहरानः सीरिया पर बुधवार को इजरायली हमले के बाद पाकिस्तान से लेकर ईरान तक में हड़कंप है। पाकिस्तान को लग रहा है कि सीरिया के बाद अगला नंबर उसका ही हो सकता है। इजरायल लगातार अपने दुश्मन देशों पर महाविनाशकारी हमले कर रहा है। इससे पूरे मध्य-पूर्व में दहशत का माहौल है। बुधवार को इस कड़ी में इजरायली सेना ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में भीषण हवाई हमला किया। इस दौरान इजरायल ने सीरिया के रक्षा मंत्रालय को उड़ा दिया।

इजरायली हमले से ईरान चिंतित

सीरिया पर इजरायल के ताजा हमले से ईरान और पाकिस्तान दोनों चिंतित हो गए हैं। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इजरायल अगला हमला पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर कर सकता है। ईरान ने सीरिया पर इजरायली हमले की निंदा की है। ईरान के विदेश मंत्री महमूद अब्बास अराघची ने अपने सोशलमीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा, " दुर्भाग्यवश, यह सब पहले से ही पूरी तरह से अनुमानित था। अगला निशाना कौन-सा राजधानी शहर होगा? पागल और नशे में चूर इज़रायली शासन की कोई सीमा नहीं है और वह केवल एक ही भाषा समझता है।

विश्व समुदाय, विशेष रूप से इस क्षेत्र के देश को उसकी बेलगाम आक्रामकता को समाप्त करने के लिए एकजुट होना चाहिए। ईरान, सीरिया की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता है और हमेशा सीरियाई जनता के साथ खड़ा रहेगा।" जाहिर है अब्बास अराघची के इस ट्वीट से भी जाहिर होता है कि उन्हें भी चिंता है कि अगला निशाना इजरायल पाकिस्तान को ना बना दे?

 

पाकिस्तान भी पूर्व में जाहिर कर चुका है इजरायली हमले की आशंका

पाकिस्तान के नेता भी पूर्व में ही यह आशंका जाहिर कर चुके हैं कि इजरायल इस्लामाबाद पर हमला कर सकता है। पाकिस्तान के एक नेता ने जून में ईरान पर हुए हमले के दौरान ही यह आशंका प्रकट कर दी थी कि इजरायल अगला हमला इस्लामाबाद पर कर सकता है। इसके लिए इस नेता ने सभी से इजरायल के खिलाफ एकजुटता का भी आह्वान किया था। अब सीरिया पर इजरायली हमले के बाद पाकिस्तान और अधिक घबरा गया है। अब पाकिस्तान की आशंका निश्चित रूप से और प्रबल हो गई होगी कि उसे इजरायल अगला निशाना बना सकता है। पाकिस्तान के नेता असद कसर ने कहा कि इजरायल अगला निशाना पाकिस्तान को बना सकता है।

 

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार भी घबराए

ईरान और सीरिया पर इजरायल के हमले के बाद पूरे पाकिस्तान में अब यही चर्चा आम है कि नेतन्याहू की सेना अब इस्लामाबाद पर हमले कर सकती है। हालांकि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि अगर इजरायल ऐसा करता है तो पाकिस्तान उनको मुंहतोड़ जवाब देगा।

सीरिया पर इजरायल का घातक हमला देख मचा हड़कंप

सीरिया पर बुधवार को इजरायल ने बहुत भीषण हमला किया। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दमिश्क में रक्षा मंत्रालय को धुआं होते देखा जा सकता है। हालांकि इजरायल के इस हमले के बाद सीरिया में कितनी मौतें हुईं। अभी तक इसका ब्यौरा सामने नहीं आ सका है। 

यह भी पढ़ें

SCO में भारत के कड़े रुख के आगे दबाव में आया चीन, कहा-"पाकिस्तान करे आतंकवादरोधी प्रयास तो हमारा समर्थन"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश