1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अजरबैजान-जॉर्जिया सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ तुर्की का सैन्य कार्गो विमान, 20 सैनिक थे सवार

अजरबैजान-जॉर्जिया सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ तुर्की का सैन्य कार्गो विमान, 20 सैनिक थे सवार

 Published : Nov 11, 2025 06:46 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 08:10 pm IST

अजरबैजान-जॉर्जिया सीमा के पास तुर्की का एक सैन्य कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। तुर्की के मंत्रालय ने X पर कहा कि C-130 विमान अजरबैजान से उड़ा था और तुर्की लौटने के रास्ते में था।

तुर्की का कार्गो प्लेन हवा में असंतुलित होकर जमीन पर गिरने के दौरान।- India TV Hindi
तुर्की का कार्गो प्लेन हवा में असंतुलित होकर जमीन पर गिरने के दौरान। Image Source : X@VISIONERGEO

अंकारा: अजरबैजान-जॉर्जिया सीमा के पास तुर्की का एक सैन्य कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। तुर्की के मंत्रालय ने X पर कहा कि C-130 विमान अजरबैजान से उड़ा था और तुर्की लौटने के रास्ते में था। विमान में कुल 20 सैनिकों के सवार होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अभी तक दुर्घटना में मारे गए या बचे लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैन्य कार्गो विमान मंगलवार को अजरबैजान से तुर्की के लिए उड़ान भरने के बाद जॉर्जिया सीमा के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। मंत्रालय ने कहा कि अजरबैजानी और जॉर्जियाई अधिकारियों के समन्वय में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अन्य ब्यौरे का इंतजार है। (एपी)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश