1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हालात जानने इजरायल पहुंचे थे ब्रिटिश विदेश मंत्री, तभी बजा रॉकेट का सायरन और फिर...देखें वीडियो

हालात जानने इजरायल पहुंचे थे ब्रिटिश विदेश मंत्री, तभी बजा रॉकेट का सायरन और फिर...देखें वीडियो

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Oct 11, 2023 11:30 pm IST,  Updated : Oct 12, 2023 06:22 am IST

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली दक्षिणी इजरायल के ओफाकिम शहर का दौरा करने पहुंचे थे। हालांकि, इसी वक्त हमास की ओर से इजरायल की ओर रॉकेट दागा गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली- India TV Hindi
ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली Image Source : X (@ISRAEL)

हमास द्वारा इजरायल में आतंकी हमला करने और सामूहिक नरसंहार करने के बाद इजरायल ने उसे खत्म करने की कसम खा ली है। इजरायली लड़ाकू विमान गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर एक के बाद एक एयरस्ट्राइक कर रहे हैं। इजरायल को अमेरिका, ब्रिटेन, भारत और फ्रांस समेत दुनिया के कई अहम देशों की ओर से समर्थन मिल रहा है। ऐसे में ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली बुधवार को स्थिति का जायजा लेने इजरायल पहुंचे थे। हालांकि, यहां एक ऐसी घटना घटी जिससे क्लेवरली भी खौफ में आ गए। 

हमास ने दाग दिया रॉकेट

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली दक्षिणी इजरायल के ओफाकिम शहर का दौरा करने पहुंचे थे। हालांकि, इसी वक्त हमास की ओर से इजरायल की ओर रॉकेट दागा गया। रॉकेट के हवा में आते ही सायरन बजने लगा जिस कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। मजबूरी में ब्रिटिश विदेश मंत्री क्लेवरली को वहां से हटकर शेल्टर में जाना पड़ा। देखें वीडियो

जंग में अब तक लगभग 2200 लोगों की मौत
इजरायल ने गाजा पर शासन करने वाले आतंकी संगठन हमास के खिलाफ एक अभूतपूर्व हमले का संकल्प लिया है, क्योंकि उसके लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को सीमा बाड़बंदी तोड़कर देश के दक्षिण में घुसकर भीषण हमले किए थे। इजरायल की सेना ने कहा है कि इजरायल में 155 सैनिकों सहित 1200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि गाजा में अधिकारियों के अनुसार, 260 बच्चों और 230 महिलाओं सहित 950 लोग मारे गए हैं। गाजा में इजरायल ने जबरदस्त बमबारी की है और शहर के कई इलाके मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं।

आपातकालीन सरकार का गठन
हमास से जारी युद्ध के बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा प्रमुख और विपक्षी दल के नेता बेनी गैंट्ज ने आपातकालीन सरकार का गठन किया है।  इस फैसले के बाद एक युद्धकालीन कैबिनेट के गठन का रास्ता साफ हो गया है, जिसमें नेतन्याहू, गैंट्ज और रक्षा मंत्री योव गैलेंट और दो सेवारत शीर्ष अधिकारी बतौर ‘पर्यवेक्षक’ सदस्य शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें- "देश में 20 हजार से अधिक भारतीय लोग, लेकिन...", जंग के बीच इजरायली दूत ने दिया बड़ा अपडेट

ये भी पढ़ें- इजरायल से अपने नागरिकों को वापस लाएगा भारत, शुरू किया गया 'ऑपरेशन अजय'
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश