1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नीरव मोदी को नहीं मिली जमानत, लंदन कोर्ट ने तीसरी बार खारिज की याचिका

नीरव मोदी को नहीं मिली जमानत, लंदन कोर्ट ने तीसरी बार खारिज की याचिका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2019 03:16 pm IST,  Updated : Apr 26, 2019 03:16 pm IST

पीएनबी फ्रॉड के आरोपी और भगोड़े बिजनेसमैन नीरव मोदी की जमानत याचिका लंदन कोर्ट ने खारिज कर दी है।

nirav modi- India TV Hindi
Fugitive Businessman Nirav Modi's bail rejected by London Court

लंदन: पीएनबी फ्रॉड के आरोपी और भगोड़े बिजनेसमैन नीरव मोदी की जमानत याचिका लंदन कोर्ट ने खारिज कर दी है। मामले की अगली सुनवाई 24 मई को होगी।

बता दें कि नीरव मोदी की जमानत याचिका तीसरी बार खारिज हुई है। नीरव वांड्सवर्थ जेल में है, वहां से वीडियो लिंक के जरिए जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। इससे पहले 29 मार्च को भी वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने नीरव को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश