1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारतीय मूल की डॉक्टर भाषा मुखर्जी को मिला मिस इंग्लैंड का खिताब

भारतीय मूल की डॉक्टर भाषा मुखर्जी को मिला मिस इंग्लैंड का खिताब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Aug 02, 2019 06:15 pm IST

भारतीय मूल की 23 वर्षीय डॉक्टर ने मिस इंग्लैंड के खिताब को अपने नाम किया। इस दौड़ में दर्जनों मॉडल थीं, लेकिन आखिरकार ताज उनके सिर पर सजा। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई।

Indian-origin doctor Bhasha Mukerjee wins Miss England crown 2019- India TV Hindi
Indian-origin doctor Bhasha Mukerjee wins Miss England crown 2019

लंदन | भारतीय मूल की 23 वर्षीय डॉक्टर ने मिस इंग्लैंड के खिताब को अपने नाम किया। इस दौड़ में दर्जनों मॉडल थीं, लेकिन आखिरकार ताज उनके सिर पर सजा। मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, 23 वर्षीय भाषा मुखर्जी के पास मेडिकल की दो अलग-अलग डिग्रियां हैं और उनका आईक्यू लेवल 146 है जो उन्हें आधिकारिक तौर पर जीनियस साबित करता है और उन्हें पांच भाषाओं की जानकारी भी है।

मुखर्जी भारत में पैदा हुई थीं और वह जब महज नौ साल की थीं उनका परिवार ब्रिटेन में जाकर बस गया। उन्होंने नॉटिंघम विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। मेडिकल साइंस और मेडिसिन व सर्जरी दोनों विषयों पर उनके पास स्नातक की डिग्री है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश