1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. हवाई हमलों में घायल हुआ IS का प्रमुख बगदादी: रिपोर्ट

हवाई हमलों में घायल हुआ IS का प्रमुख बगदादी: रिपोर्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2016 06:33 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 06:46 pm IST

इस्‍लामिक स्‍टेट के प्रमुख अबू बकर अल बगदादी के हवाई हमलों में घायल होने की खबर है। शुक्रवार को आर्इ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गठबंधन सेनाओं के हमले में बगदादी घायल हो गया।

baghdadi- India TV Hindi
baghdadi

लंदन: इस्‍लामिक स्‍टेट के प्रमुख अबू बकर अल बगदादी के हवाई हमलों में घायल होने की खबर है। शुक्रवार को आर्इ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गठबंधन सेनाओं के हमले में बगदादी घायल हो गया। इनके अनुसार बगदादी अपने दस्‍ते के साथ जा रहा था, इसी दौरान हवाई हमले का शिकार हो गया। ब्रिटिश वेबसाइट के अनुसार इस दौरान उसके साथ इस्‍लामिक स्‍टेट के कई और सीनियर आईएसआईएस सदस्‍य मौजूद थे।

इराकी न्यूज चैनल 'अल सुमारिया' ने भी स्थानीय सूत्रों के हवाले के कहा कि गुरुवार को हुए गठबंधन सेना के हवाई हमले में बगदादी और उसके अन्य साथी घायल हो गए। बगदादी की गतिविधि के बारे में खुफिया सूचना मिलने पर उसके काफिले पर हवाई हमला किया गया।

बताते हैं कि आईएसआईएस की हार नजदीक देखते हुए बगदादी ने नई रणनीति बनाने के लिए मीटिंग बुलाई थी। बगदादी की इस मीटिंग की खबर पाकर ही संयुक्त सेनाओं ने हमला तेज किया जिसमें बगदादी के घायल होने की सूचना है। हालांकि संयुक्त फोर्सेस के प्रवक्ता कर्नल क्रिस गार्वेर कहते हैं कि उन्हें भी इस तरह की सूचनाएं मिली हैं लेकिन अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

गौरतलब है कि 18 मार्च 2015 को हुए हवाई हमले में बगदादी और तीन अन्य आतंकवादी घायल हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश