1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मॉस्को: टैक्सी चालक ने राहगीरों पर चढ़ाया वाहन, 7 घायल

मॉस्को: टैक्सी चालक ने राहगीरों पर चढ़ाया वाहन, 7 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 17, 2018 10:00 am IST,  Updated : Jun 17, 2018 10:00 am IST

मॉस्को के रेड स्क्वायर के पास सड़क किनारे एक टैक्सी चालक ने अपना वाहन राह चलते लोगों पर चढ़ा दिया , जिसमें मैक्सिको के दो नागरिक सहित आठ लोग घायल हो गए।

Taxi plows into Moscow crowd including soccer fans injuring...- India TV Hindi
Taxi plows into Moscow crowd including soccer fans injuring seven

मॉस्को: मॉस्को के रेड स्क्वायर के पास सड़क किनारे एक टैक्सी चालक ने अपना वाहन राह चलते लोगों पर चढ़ा दिया , जिसमें मैक्सिको के दो नागरिक सहित आठ लोग घायल हो गए। रूसी पुलिस ने बताया कि घटना कल की है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मॉस्को यातायात निगरानी एजेंसी ने बताया कि चालक ने दावा किया है कि हादसा गलती से हुआ , उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। (वेनेजुएला नाइटक्लव में भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत )

सोशल मीडिया और कुछ समाचार वेबसाइटों पर दिखाए जा रहे वीडियो में टैक्सी कार की पंक्ति में रुकी नजर आई , फिर फुटपाथ पर चढ़ी और राहगीरों को टक्कर मार दी। वीडियो के स्त्रोत का अभी पता नहीं चल पाया है। शहर के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि घायलों में से सात की हालत में सुधार है लेकिन एक की स्थिति गंभीर है।

मॉस्को यातायात निगरानी एजेंसी ने बताया कि चालक किर्गिस्तान का निवासी है। मॉस्को में मैक्सिको दूतावास ने बताया कि उसके दो नागरिक हादसे में घायल हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश