1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इस आईलैंड में न गैस और न स्टोव, फिर भी पकता है खाना

इस आईलैंड में न गैस और न स्टोव, फिर भी पकता है खाना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2015 01:39 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 01:44 pm IST

इटली: इटली से कुछ किलोमीटर दूर इस्किया आईलैंड है जो कि 46.3 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 700 ई.पू. यहां पर लगभग 65 हजार लोग दूसरी जगहों से आए थे। तभी से यह लोग

इस आईलैंड में न गैस और...- India TV Hindi
इस आईलैंड में न गैस और न स्टोव, फिर भी पकता है खाना

इटली: इटली से कुछ किलोमीटर दूर इस्किया आईलैंड है जो कि 46.3 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 700 ई.पू. यहां पर लगभग 65 हजार लोग दूसरी जगहों से आए थे। तभी से यह लोग आईलैंड की संस्कृति को संभाले हुए है। मुख्यतौर पर इन्होंने यहां की भोजन संबंधी संस्कृति को आज तक संभाल के रखा हुआ है। हैरानी की बात तो यह है कि आईलैंड में कहीं भी गैस और स्टोव नहीं है। यहां पर खाना रेत की गर्मी से पकाया जाता है। यहां पर चाय काफी को गर्म करने के लिए गर्म पानी के झरने में रखा जाता है।

यहां पर पानी का तापमान 82 डिग्री सेल्सियस है तथा रेत का तापमान 176 डिग्री सेल्सियस है। यहां पर 30 किलोमीटर दूर माउंट वेसुवियूज होने के कारण आस-पास का ताहपमान बहुत अधिक गर्म रहता है। लोगों का कहना है कि कई वर्ष पहले यहां ज्वालामुखी फटने के कारण आज भी उसका प्रभाव यहां देखा जा सकता है। यहां पर पर्यटक को रेत पर बिना चप्पल पहने चलना मना है। गर्म पानी का यह झरना समुद्र के पानी से जाकर मिल जाता है जिसे वहां के लोगों द्वारा नेचर बाथ कहा जाता है। यहां पर लोग नहाने के लिए आते है। आईलैंड के लोगों का कहना है कि पर्यटक यहां पर छुट्टियां बिताने के लिए आते है यहां पर आंधन और पेयदल की कीमतें बहुत ही अधिक है इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक संसाधनों का ही इस्तेमाल करते है।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश