1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रोम में शुरू हुई ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी परमाणु वार्ता, बंद कमरे में होना है बड़ा फैसला

रोम में शुरू हुई ईरान और अमेरिका के बीच दूसरी परमाणु वार्ता, बंद कमरे में होना है बड़ा फैसला

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 19, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Apr 19, 2025 04:32 pm IST

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की परमाणु वार्ता अब रोम में शुरू हो गई है। यह बैठक बंद कमरे में हो रही है। इस वार्ता को काफी ज्यादा सकारात्मक बताया जा रहा है।

अमेरिका-ईरान के अधिकारियों के बीच वार्ता- India TV Hindi
अमेरिका-ईरान के अधिकारियों के बीच वार्ता Image Source : AP

रोम: ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की परमाणु वार्ता भी शुरू हो गई है। इस परमाणु वार्ता में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा निगरानी संस्था (आईएईए) प्रमुख भी शामिल होंगे। यह वार्ता ईरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रमों के बीच हो रही है। ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता शनिवार को रोम में शुरू हुई। अमेरिका के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर रोम के कैमिलुशिया क्षेत्र में ओमानी दूतावास में बंद कमरे में हुई वार्ता के बारे में जानकारी दी। यह वार्ता पिछले सप्ताहांत ओमान में आयोजित प्रारंभिक बैठक पर आधारित होगी। वार्ता की मध्यस्थता फिर से ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी द्वारा की जाएगी। इस वार्ता की सफलता अमेरिकी अरबपति स्टीव विटकॉफ, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया के अमेरिकी राजदूत, और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची पर निर्भर करेगी।

अमेरिका हवाई हमले से तबाह है तेल के टैंकर

खतरा इस बात का है कि ईरान के परमाणु स्थलों पर अमेरिकी या इजराइली सैन्य हमला हो सकता है, या ईरान परमाणु हथियार बनाने की अपनी धमकियों पर अमल कर सकता है। इस बीच, गाजा पट्टी में इजराइल-हमास युद्ध और यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। यमन के हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले एक अहम तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए और 171 अन्य घायल हो गए। रास ईसा बंदरगाह पर रात में अमेरिकी हवाई हमले के बाद टैंकर ट्रक जलते हुए मलबे में तब्दील हो गए। (एपी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश