1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन ने किया देश को संबोधित, कही ये अहम बातें

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन ने किया देश को संबोधित, कही ये अहम बातें

 Published : Feb 29, 2024 04:35 pm IST,  Updated : Feb 29, 2024 04:35 pm IST

यूक्रेन से युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित किया। उनका यह संबोधन ऐसे वक्त में हुआ जब आगामी माह रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। पुतिन रूस के कानून का सम्मान करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

व्लादिमिर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति।- India TV Hindi
व्लादिमिर पुतिन, रूस के राष्ट्रपति। Image Source : AP

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच देशवासियों को संबोधित किया है। उन्होंने यह संबोधन यूक्रेन के साथ युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने के बाद दिया है। अब तक इस युद्ध में रूस यूक्रेन के 5 बड़े इलाकों पर कब्जा कर चुका है। इसमें दोनेत्स्क, लुहांस्क, खेरसोन, जापोरिज्जिया और हाल ही में अवदिव्का पर कब्जा शामिल है। इस दौरान रूस के हजारों सैनिकों ने अपनी शहादत दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता की सराहना की है। 

पुतिन ऐसे वक्त में देश को यह संदेश देने के लिए सामने आए हैं जब अगले महीने रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। बृहस्पतिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने देश की राष्ट्रीय एकता की सराहना की। उन्होंने देश के लोगों में राष्ट्रीयता की भावना की जमकर तारीफ की। पुतिन को इस बात का बखूबी एहसास है कि नाटो और पश्चिम देशों की ओर से यूक्रेन को लगातार मदद मिलते रहने के बावजूद यदि मास्को कीव पर भारी पड़ा है तो इसके पीछे देश के लोगों की ताकत ही है। यदि लोगों में राष्ट्रीयता का भाव नहीं होता तो अब तक जनता सड़कों पर आ चुकी होती।

यूक्रेन में अपने संप्रभुता और एकता की रक्षा कर रहा रूस

 पुतिन (71) ने देशभर में प्रसारित टीवी संबोधन में कहा कि रूस यूक्रेन में ‘‘अपनी संप्रभुता और हमारे देशभक्तों की रक्षा कर रहा है।’’ उन्होंने रूस के सैनिकों की सराहना की और कुछ देर मौन धारण करके युद्ध में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पुतिन रूस में 15 से 17 मार्च के बीच होने वाला राष्ट्रपति चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे। इस चुनाव में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। पुतिन के मुखर आलोचक माने जाने वाले एलेक्सी नवेलनी का हाल में निधन हो गया था। वह आतंकवाद के आरोप में 19 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे थे। शुक्रवार को नवेलनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।  (एपी) 

यह भी पढ़ें

मॉरीशस के अगालेगा द्वीप पर भारत ने इस नए निर्माण से समुद्री सुरक्षा को किया और मजबूत, पीएम मोदी ने कही ये बात

राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के बुलावे पर पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के नवनिर्वाचित सांसदों ने ली शपथ, 2 दिन बाद पीएम का चुनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश