1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. कनाडा पड़ा भारत से संबंध बहाल करने के पीछे, विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने कहा-"मैं जयशंकर के संपर्क में हूं"

कनाडा पड़ा भारत से संबंध बहाल करने के पीछे, विदेश मंत्री मेलानी जॉली ने कहा-"मैं जयशंकर के संपर्क में हूं"

 Published : Nov 01, 2023 09:20 am IST,  Updated : Nov 01, 2023 09:21 am IST

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का निराधार आरोप लगाने के बाद भारत के सख्त रुख से कनाडा की हवा खराब हो गई है। कनाडा अब भारत की ताकत को देखते हुए दोबारा अपने संबंध बहाल करना चाहता है। पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इसके लिए अपनी विदेश मंत्री मेलानी जॉली को मोर्चे पर लगाया है। जॉली ने कहा-वह जयशंकर के संपर्क में हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जॉली।- India TV Hindi
विदेश मंत्री एस जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जॉली। Image Source : FILE

खालीस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों के बाद भारत के सख्त पलटवार से कनाडा पस्त होता नजर आ रहा है। अब कनाडा फिर से भारत के साथ अपने संबंधों को बहाल करना चाहता है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था। भारत ने जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था। इसके बाद भारत ने कनाडा से अपने सभी कूटनीतिक संबंधों को खत्म कर लिया है। साथ ही 41 कनाडाई राजनयिकों को देश से निकाल दिया है। इससे ट्रूडो परेशान हैं। अब कनाडा भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए परेशान है। 
कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने कहा है कि वह अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के संपर्क में हैं और इसे वह जारी रखेंगी, क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षी संबंध दशकों पुराना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंध है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आयी है जब भारत ने करीब एक सप्ताह पहले कनाडा में कुछ वीजा सेवाएं बहाल की हैं। उससे दो महीने पहले खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर उत्पन्न विवाद के चलते ये सेवाएं निलंबित कर दी गयी थीं।
 
जॉली ने कहा-मैं जयशंकर के संपर्क में हूं
जोली ने कहा कि कनाडा निज्जर की हत्या को लेकर लग रहे आरोपों के बारे में कनाडाइयों को बताने के अपने फैसले पर कायम है, लेकिन वह इस मुद्दे पर भारत सरकार के साथ भी संवाद में भी शामिल है। जोली ने सोमवार को टोरंटो में ‘इकॉनोमिक क्लब ऑफ कनाडा’ में अपने संबोधन में कहा, ‘‘ हम भरोसेमंद आरोपों पर कायम हैं। हम भारत के साथ संवाद में शामिल हैं। मैं विदेश मंत्री जयशंकर के साथ संपर्क में हूं और बनी रहूंगी।’’ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की ‘लिप्तता की संभावना’ का आरोप लगाया था। भारत ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया था। (भाषा) 
 
यह भी पढ़ें
पीड़ितों की मांग के बावजूद हमास आतंकियों की बर्बरता की अंतरराष्ट्रीय जांच का इजरायल खुद कर रहा विरोध, जानें वजह

हमास का एक और बड़ा कमांडर इब्राहिम बियारी IDF की कार्रवाई में ढेर, इजरायल पर हमले का था मुख्य सूत्रधार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश