1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर ब्रिटेन ने की अपील: संयम बरतें, बातचीत से हल निकालें दोनों देश

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर ब्रिटेन ने की अपील: संयम बरतें, बातचीत से हल निकालें दोनों देश

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 07, 2025 06:31 pm IST,  Updated : May 07, 2025 07:00 pm IST

भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा देते हुए पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की है जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। अब इस एयर स्ट्राइक पर ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी का बयान आया है। डेविड लैमी ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव एक गंभीर चिंता का विषय है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर ब्रिटेन ने की अपील- India TV Hindi
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर ब्रिटेन ने की अपील Image Source : SOCIAL

भारतीय सेना ने बुधवार की रात को पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों को सजा देते हुए पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक की है जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है। अब इस एयर स्ट्राइक पर ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी का बयान आया है। डेविड लैमी ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव एक गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में दोनों देशों को मिलकर कोई हल निकालना चाहिए। ब्रिटेन सरकार भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और आगे बढ़ने के लिए एक त्वरित, कूटनीतिक रास्ता खोजने के लिए सीधी बातचीत करें।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैंने भारत और पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया है कि अगर यह मामला और बढ़ता है, तो कोई भी देश जीत नहीं पाएगा। दोनों देशों को बातचीत कर ही हल निकालना होगा। 

भयानक आतंकवादी हमले की निंदा की थी

डेविड लैमी ने कहा यू.के ने पिछले महीने पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले की निंदा की थी। उन्होंने आगे कहा, "इस क्षेत्र में ब्रिटिश नागरिकों की सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी। फॉरेन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस (FCDO) घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रखता है और किसी भी ब्रिटिश नागरिक को 24/7 सहायता देने के लिए तैयार है। इस क्षेत्र में किसी भी ब्रिटिश नागरिक को स्थानीय अधिकारियों की सलाह के साथ-साथ जिस देश में वे हैं, उसके लिए FCDO की यात्रा सलाह का पालन करना चाहिए।"

आतंकी ठिकानों को किया गया तबाह

बता दे, बुधवार की रात एक बजे भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया, गया. इस हमले में पाकिस्तान के कई बड़े आतंकी अड्डों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। भारत ने पाकिस्तान और POK में ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक खत्म किया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें कई बड़े आतंकी भी मारे जाने की खबर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश