1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी बड़ी चेतावनी, 'परमाणु प्रतिबंध पर कही बड़ी बात, अमेरिका की उड़ेगी नींद

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी बड़ी चेतावनी, 'परमाणु प्रतिबंध पर कही बड़ी बात, अमेरिका की उड़ेगी नींद

 Published : Oct 06, 2023 02:22 pm IST,  Updated : Oct 06, 2023 02:22 pm IST

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने 'परमाणु प्रतिबंध पर बड़ा वक्तव्य दिया है। उन्होंने कहा है कि वह वैश्विक परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने वाली संधि का अनुमोदन कर सकती है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन - India TV Hindi
रूस के राष्ट्रपति पुतिन Image Source : AP

Putin News: रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने वैश्विक परमाणु प्रतिबंध पर अपना रुख स्पष्ट किया। पुतिन ने कहा कि उनके देश की संसद परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने वाली संधि के अनुमोदन को रद्द कर सकती है। यह बात पुतिन ने गुरुवार को उनके देश द्वारा प्रायोगिक परमाणु क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण करने के बाद कही। 

विदेश नीति विशेषज्ञों के मंच पर अपने संबोधन में पुतिन ने घोषणा की कि रूस ने बुरेवेस्तनिक क्रूज मिसाइल और सरमात भारी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण कार्य प्रभावी तरीके से पूरा किया है तथा इनका उत्पादन करेगा। उन्होंने बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए कहा, ‘हमने बुरेवेस्तनिक परमाणु वैश्विक रेंज क्रूज मिसाइल का आखिरी सफल परीक्षण किया।’ अपने बयान में पहली बार उन्हें बुरेवेस्तनिक के सफल परीक्षण की घोषणा की। ‘बुरेवेस्तनिक’ का शाब्दिक अर्थ ‘‘तूफानी लड़ाका’’ है। पुतिन ने पहली बार 2018 में इसका जिक्र किया था। ‘बुरेवेस्तनिक के बारे में काफी कम जानकारी उपलब्ध है।

कोडनेम रखा ‘स्काईफॉल’ 

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने इसका कोडनेम ‘स्काईफॉल’ रखा है। कई पश्चिमी विशेषज्ञ इस पर संदेह करते रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि परमाणु इंजन अत्यधिक अविश्वसनीय हो सकता है। माना जाता है कि यह परमाणु हथियार या पारंपरिक हथियार ले जाने में सक्षम है और यह संभावित रूप से अन्य मिसाइलों की तुलना में अधिक समय तक ऊपर रह सकता है और परमाणु प्रणोदन के कारण बहुत अधिक दूरी तय कर सकता है। 

पुतिन ने कनाडा के बड़े नेता को कहा 'इडियट'

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कनाडा के पूर्व संसद अध्यक्ष का उपहास उड़ाया और उन्हें 'इडियट' कहा है। यह वाकया पिछले दिनों का है जब संसद अध्यक्ष एंथनी रूटा ने कनाडा की संसद में जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर की ओर से एक नाजी सैनिक को सदन में इनवाइट किया था। यही नहीं, कनाडा की संसद में नाजी समर्थक सैनिक यारोस्लाव हुंका, जिसकी उम्र 98 वर्ष है उसे सम्मानित भी किया गया और इस दौरान तालियां बजीं। 

इस दौरान सदन में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी मौजूद थे। हालांकि, संसद के पूर्व अध्यक्ष एंथनी रूटा को जब यह पता चला कि यारोस्लाव हुंका हिटलर की सेना के साथ लड़ाई लड़ी है तो उन्होंने अपने इस कदम के लिए माफी मांग ली। एंथेनी 2019 में कनाडा की संसद के अध्यक्ष बने और इसी साल उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश