1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. UK Elections: ऋषि सुनक की विदाई लगभग तय, Exit Poll में लेबर पार्टी को भारी बहुमत

UK Elections: ऋषि सुनक की विदाई लगभग तय, Exit Poll में लेबर पार्टी को भारी बहुमत

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 05, 2024 07:18 am IST,  Updated : Jul 05, 2024 10:20 am IST

यूके चुनाव के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें लेबर पार्टी की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है।

UK Elections- India TV Hindi
UK Elections Image Source : ANI

यूनाइडेट किंगडम में आम चुनाव हो चुके हैं और जल्द ही चुनाव के परिणाम भी सामने आ जाएंगे। हालांकि, परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल साफ तौर पर ये बता रहे हैं कि देश की सत्ता से कंजर्वेटिव पार्टी और ऋषि सुनक की विदाई लगभग तय है। एक बड़े एग्जिट पोल की मानें तो सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी यूके चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है। अगर चुनाव परिणाम यही रहते हैं तो यूके में 14 सालों बाद सत्ता में लेबर पार्टी की वापसी होगी। 

क्या है एग्जिट पोल का अनुमान

यूके चुनाव के लिए बीबीसी, आईटीवी और स्काई के लिए इप्सोस की ओर से एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें लेबर पार्टी की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है। लेबर पार्टी 410 सीटों पर जीत हासिल करेगी। कंजर्वेटिव पार्टी को महज 131 सीटें मिलेंगी। लिबरल डेमोक्रेट्स को 61 सीटें, रिफॉर्म यूके को 13 सीटें और ग्रीन पार्टी को 2 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। 

स्टार्मर बन सकते हैं नए प्रधानमंत्री

लेबर नेता कियर स्टारमर को लेबर पार्टी की ओर से यूके का नया प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है। स्टार्मर एक पूर्व वकील हैं जिन्होंने 2015 में संसद में प्रवेश किया और 2020 में लेबर नेतृत्व संभाला। उनके नेतृत्व में ही लेबर पार्टी सत्ता पाने के इतने ज्यादा करीब है।  

क्या बहुमत का आंकड़ा?

यूके में बीचे 4 जुलाई को संसद यानी हाउस ऑफ कॉमन्स की 650 सीटों के लिए मतदान हुआ था। आज इसके नतीजे सामने आ सकते हैं। आपको बता दें कि संसद में बहुमत का आंकड़ा 326 सीटों का है। जो भी पार्टी या गठबंधन इस आंकड़े को पार कर लेगी वह सरकार बनाएगी। फिलहाल अनुमान है कि लेबर पार्टी अकेले ही आसानी से बहुमत से ज्यादा सीटें ले आएगी।

ये भी पढ़ेंहिजबुल्ला ने इजराइल पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, दनादन दागे रॉकेट

जयशंकर ने परोक्ष रूप से कर दी पाकिस्तान की धुलाई, बोले आतंकवाद को पनाह देने वालों को...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश