1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दावा, इस साल रूस को देखना पड़ सकता है हार का मुंह

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दावा, इस साल रूस को देखना पड़ सकता है हार का मुंह

 Published : Feb 25, 2023 10:41 pm IST,  Updated : Feb 25, 2023 10:45 pm IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध के 1 वर्ष पूरे होने के अगले दिन ट्वीट करके रूस की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध के 1 वर्ष हो चुके हैं। मगर यूक्रेन रूस की विशाल सेना से लड़ता रहा है। यूक्रेनी सैनिक आगे भी जंग करते रहेंगे। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर आतंकी हमला किया है।

व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति- India TV Hindi
व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति Image Source : AP

नई दिल्लीः यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध के 1 वर्ष पूरे होने के अगले दिन ट्वीट करके रूस की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध के 1 वर्ष हो चुके हैं। मगर यूक्रेन रूस की विशाल सेना से लड़ता रहा है। यूक्रेनी सैनिक आगे भी जंग करते रहेंगे। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर आतंकी हमला किया है। वह 2022 फरवरी से लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहे हैं। मगर यह साल उनके लिए शुभ नहीं होगा। जेलेंस्की ने कहा कि इस वर्ष रूस को हार का सामना करना पड़ सकता है।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस के आक्रमण के सालभर बाद भी यू्क्रेन में लड़ाई जारी है। आगे भी यूक्रेनी सैनिक देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए लड़ते रहेंगे। यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि देश के पूर्वी और दक्षिण हिस्सों में शहरों पर रूस ने दर्जनों नये हमले किये। शुक्रवार को यूक्रेन में इस विषय पर लंबा संवाददाता सम्मेलन हुआ। उसके अगले दिन यूक्रेन के हार नहीं मानने वाले राष्ट्रपति ने वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, ‘‘ रूस को यूक्रेन में हारना ही चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस साल उसके सैनिकों को हार का मुंह देखना पड़ सकता है।

जी 7 देशों का किया धन्यवाद

जेलेंस्की ने अपने एक अन्य ट्वीट में रूस पर और प्रतिबंधात्मक दबाव बनाने की अपील की। उससे पहले ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस के वित्त मार्ग को बंद करने के लिए नये कदमों की घोषणा की थी। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘ रूसी आक्रांता पर दबाव बढना ही चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि यूक्रेन रूस के सरकारी परमाणु निगम ‘रोसाटोम’ और रूसी परमाणु उद्योग के खिलाफ ‘निर्णायक कदम’ तथा उसके ‘सैन्य एवं बैकिंग पर और दबाव’ देखना चाहता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस सप्ताह कहा कि रोसाटोम और रक्षा मंत्रालय को यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है कि रूस यदि जरूरी हो तो परमाणु हथियार परीक्षण बहाल करे। पुतिन के इस बयान ने यूक्रेन पर परमाणु हमले का खतरा बढ़ा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यूक्रेन में औचक दौरे के बाद पुतिन ने यूएस के साथ परमाणु हथियार को इस्तेमाल करने से रोकने वाली संधि को भी निलंबित कर दिया था। इसके बाद रूस और यूक्रेन फिर से एक दूसरे के लिए आक्रामक हो गए हैं।

यह भी पढ़ें...

अब दुश्मन पाकिस्तान भी कर रहा नरेंद्र मोदी को अपने देश का प्रधानमंत्री बनाने की मांग, देखें वीडियो

तुर्की के बाद अब जापान में आया भूकंप, 6.1 रिक्टर स्केल पर डोली धरती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश