1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भारत पर अमेरिका का हाई टैरिफ "ट्रंप का पावर प्ले स्टाइल", NATO की सलाहकर ने कहा-मगर ये इंडिया पर नहीं करेगा काम

भारत पर अमेरिका का हाई टैरिफ "ट्रंप का पावर प्ले स्टाइल", NATO की सलाहकर ने कहा-मगर ये इंडिया पर नहीं करेगा काम

 Published : Aug 08, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 04:41 pm IST

नाटो की सलाहकार क्रिस्टल कौल ने अमेरिका द्वारा भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने जाने पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह ट्रंप का पावर प्ले इस्टाइल है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये भारत पर काम करेगा।

क्रिस्टल कौल, नाटो की सलाहकार।- India TV Hindi
क्रिस्टल कौल, नाटो की सलाहकार। Image Source : PTI

India US Tariff War: भारत और अमेरिका के बीच छिड़े टैरिफ विवाद के बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का बड़ा बयान सामने आया है। नाटो की सलाहकर क्रिस्टल कौल ने अमेरिका द्वारा भारत पर हाई टैरिफ लगाने के फैसले पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि भारत पर इतना अधिक टैरिफ लगाना राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पावर प्ले स्टाइल है। यानि यह दबाव में लाने का प्रयास है, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि उनका यह पावर प्ले भारत पर काम करेगा।

भारत पर इतना टैरिफ अमेरिका के लिए भी हानिकारक

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाकर उसे 50 प्रतिशत तक बढ़ाने को लेकर, नाटो (NATO) की सलाहकार क्रिस्टल कौल ने निराशा जाहिर की है। उन्होंने इसे भारत के साथ अमेरिका लिए भी हानिकारक बताया है। कौल ने कहा, "मैं कहना चाहती हूं कि मैं डोनाल्ड ट्रंप और उनके इस फैसले से बेहद निराश हूं। मुझे लगता है कि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना न सिर्फ दोनों देशों के व्यापार के लिए हानिकारक है, बल्कि समग्र रिश्तों के लिए भी, खासकर जब इन संबंधों को बनाने में काफी समय लगा है... मुझे लगता है कि ट्रंप का यह भारत सरकार में काफी अविश्वास पैदा कर रहा है। मुझे लगता है कि यह डोनाल्ड ट्रंप की ताकत दिखाने की एक चाल है।"

ट्रंप का पोलिटिकल पावर प्ले

क्रिस्टल ने कहा कि मेरे हिसाब से यह डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता की राजनीति (पावर प्ले) का तरीका है।" इसका इस्तेमाल पूर्व में वह चीन समेत अन्य देशों पर कर चुके हैं। वही भारत पर भी कर रहे हैं। क्रिस्टल कौल ने कहा कि मगर मुझे नहीं लगता कि ट्रंप का यह पावर प्ले का तरीका भारत पर काम करेगा। इसलिए उन्हें भारत के साथ इसका समाधान खोज लेना चाहिए। (इनपुट-पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश