1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत, 37 घायल

मेक्सिको बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत, 37 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 03, 2017 09:57 am IST,  Updated : Oct 03, 2017 09:57 am IST

पश्चिमी मेक्सिको के जेलिस्को में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 37 घायल हो गए। जेलिस्को के आपात सेवा और दमकल विभाग के प्रमुख जोस त्रिनिडाड लोपेज रिवस ने एफे को बताया कि यह दुर्घटना रविवार को शाम 7.30 बजे ब्रेक फेल होने से हुई।

15 killed 37 injured in Mexico Bus Accident- India TV Hindi
15 killed 37 injured in Mexico Bus Accident

मेक्सिको सिटी: पश्चिमी मेक्सिको के जेलिस्को में बस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 37 घायल हो गए। जेलिस्को के आपात सेवा और दमकल विभाग के प्रमुख जोस त्रिनिडाड लोपेज रिवस ने एफे को बताया कि यह दुर्घटना रविवार को शाम 7.30 बजे ब्रेक फेल होने से हुई। बस में सवार यात्री सैन जुआन डे लोक लागोस से छुट्टियां बिताकर लौट रहे थे। (पाकिस्तान ने की नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा 'आतंकवादी')

लोपेज रिवस ने बताया कि अयोटलान के लोगों ने एक निजी बस किराए ली थी, जिसकी हालत ठीक नहीं थी और यह वाहन के ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई। लोपेज रिवस ने कहा कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक, यह घटना ब्रेक फेल होने से हुई, जिस वजह से गाड़ी पलट गई।

इस घटना के बाद 11 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि चार ने बाद में अस्पताल के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश