1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डलास: सटोर के बाहर हुई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल

डलास: सटोर के बाहर हुई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2018 10:57 am IST,  Updated : Apr 25, 2018 10:57 am IST

उत्तरी डलास में एक स्टोर के बाहर गोलीबारी में डलास पुलिस के दो कर्मी घायल हो गए। पुलिस प्रमुख यू रिनी हॉल ने बताया कि गोलीबारी की घटना में स्टोर के एक कर्मचारी को भी गोली लगी है।

2 Dallas Police Officers Wounded in Shooting Outside Store- India TV Hindi
2 Dallas Police Officers Wounded in Shooting Outside Store

डलास: उत्तरी डलास में एक स्टोर के बाहर गोलीबारी में डलास पुलिस के दो कर्मी घायल हो गए। पुलिस प्रमुख यू रिनी हॉल ने बताया कि गोलीबारी की घटना में स्टोर के एक कर्मचारी को भी गोली लगी है। घटना कल शाम करीब चार बजकर 15 मिनट पर हुई। डलास पुलिस विभाग ने कल ट्वीट करते हुए कहा कि अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं। (अमेरिका और चीन के बीच बढ़ा व्यापारिक विवाद, बातचीत के लिए जाएंगे अमेरिकी वित्त मंत्री )

कल रात ‘ टेक्सास हेल्थ प्रेस्बिटेरियन अस्पताल ’ में संवाददाता सम्मेलन के दौरान हॉल ने अधिकारियों की निजता का हवाला देते हुए उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर दिया। हॉल ने कहा , ‘‘ हम आप से अधिकारियों के लिए प्रार्थना करने की गुजारिश करते हैं। ’’

उन्होंने बताया कि संदिग्ध वारदात को अंजाम देने के बाद एक सफेद पिकअप ट्रक में फरार हो गया। मेयर माइक रॉलिंग्स ने कहा , ‘‘ मैं इस शहर और देश में पुलिस के प्रति अनादर से चिंतित हूं। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश