1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. एक और सेक्स स्कैंडल में फंसे ट्रंप, पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा-ट्रंप बनाना चाहते थे संबंध

एक और सेक्स स्कैंडल में फंसे ट्रंप, पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा-ट्रंप बनाना चाहते थे संबंध

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2018 02:28 pm IST,  Updated : Apr 12, 2018 02:30 pm IST

आए दिन किसी ना किसी कारणवश अमेरिका के राष्ट्रपति किसी ना किसी मामले में फंसते नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कुछ समय पहले स्टॉर्मी डेनियल के साथ चर्चा में आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक फिस फंसते हुए नजर आ रहे है।

Alicia Machado
 - India TV Hindi
Alicia Machado  

आए दिन किसी ना किसी कारणवश अमेरिका के राष्ट्रपति किसी ना किसी मामले में फंसते नजर आते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कुछ समय पहले स्टॉर्मी डेनियल के साथ चर्चा में आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप एक फिस फंसते हुए नजर आ रहे है। दरअसल एक पूर्व मिस यूनिवर्स ने खुलासा किया है कि ट्रंप ने उनके साथ कई बार संबंध बनाने की कोशिश की है लेकिन वह कभी सफल नहीं हो पाए। वेनेजुएला की मॉडल और पूर्व मिस यूनिवर्स एलिसिया मचाडो ने ट्रंप पर यह आरोप लगाया है। (अमेरिका ने कहा करेंगे मिसाइल हमला, सीरिया ने दिया ये जवाब )

एक इंटरव्यू मके दौरान  मचाडो ने कहा कि जब वह टीनएज ब्यूटी क्वीन थी उस समय ट्रंप ने उनके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की थी। उस समय ट्रंप मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर थे। मचाडो ने कहा कि जब ट्रंप उनके साथ संबंध नहीं बना पाए तो उन्होंने मुझे बेइज्जत करने की कोशिश की और साथ ही मेरे मोटापे का मज़ाक भी बनाया। मोटापे के लिए ट्रंप मचाडो को 'मिस पिगी' कहकर पुकारते थे।

मचाडो ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह ट्रंप को एक इंसान के तौर पर अच्छी तरह से जानती हैं। मचाडो ने ये भी कहा कि उनके ट्रंप के साथ कभी भी शारीरिक संबंध नहीं रहे हैं। साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हिलेरी क्लिंटन ने भी डोनाल्ड ट्रंप की कई बार एलिसिया मचाडो की सार्वजनिक तौर पर बेइज्जती करने के लिए आलोचना की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश