1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जबरदस्ती सीरिया ले जाई गई लड़की 5 साल बाद अमेरिका लौटेगी

जबरदस्ती सीरिया ले जाई गई लड़की 5 साल बाद अमेरिका लौटेगी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 01, 2017 11:20 am IST,  Updated : Nov 01, 2017 11:20 am IST

अपनी मर्जी के खिलाफ सीरिया ले जाई गई लड़की पांच साल बाद अपने देश वापस लौटने वाली है। फिलहाल अमेरिकी अधिकारियों के पास पहुंच चुकी इस लड़की को उसका पिता उसकी मर्जी न होने के बावजूद सीरिया ले गया था।

syria- India TV Hindi
syria

वाशिंगटन: अपनी मर्जी के खिलाफ सीरिया ले जाई गई लड़की पांच साल बाद अपने देश वापस लौटने वाली है। फिलहाल अमेरिकी अधिकारियों के पास पहुंच चुकी इस लड़की को उसका पिता उसकी मर्जी न होने के बावजूद सीरिया ले गया था। अधिकारियों ने लड़की का नाम नहीं बताया है लेकिन उन्होंने कहा कि सीबीएस न्यूज ने इस महीने की शुरूआत में इसी लड़की का साक्षात्कार लिया था। नेटवर्क के अनुसार, लड़की का कहना था कि उसका पिता आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट का समर्थन करता है और पांच साल पहले उसे सीरिया ले आया। (किम जोंग उन ने कहा ''ट्रंप ऐसा पागल जिसका कोई इलाज नहीं'')

अधिकारियों ने बताया कि सीरिया में मौजूद अमेरिका समर्थित बलों ने हाल ही में लड़की को अमेरिकी सेना के सुपुर्द किया है। वह फिलहाल इराक की राजधानी बगदाद में विदेश विभाग की निगरानी में है।

सीबीएस न्यूज ने सीरिया में रक्का के निकट इस लड़की का साक्षात्कार लिया था। यह हाल ही में इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण वाले क्षेत्र से भागने वाली महिलाओं के समूह में शामिल थी। उसने बताया था कि वह कैंसास की रहने वाली है और उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसे बंधक बनाकर रखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश