1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बगदादी अभी भी जिंदा है और IS का नेतृत्व कर रहा है: अमेरिका

बगदादी अभी भी जिंदा है और IS का नेतृत्व कर रहा है: अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2016 03:11 pm IST,  Updated : Dec 31, 2016 03:11 pm IST

पेंटागन का मानना है कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी को खत्म करने के अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के लगातार प्रयास के बावजूद वह अब भी जिंदा है।

Baghdadi | AP Photo- India TV Hindi
Baghdadi | AP Photo

वॉशिंगटन: पेंटागन का मानना है कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी को खत्म करने के अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के लगातार प्रयास के बावजूद वह अब भी जिंदा है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बगदादी ने नए मुस्लिम खलीफा शासन का नेता घोषित किए जाने के बावजूद खुद को प्रचार से दूर रखा था लेकिन पिछले महीने उसने उत्तरी इराकी शहर मोसुल को फिर से अपने कब्जे में लेने का अपने समर्थकों से आग्रह करते हुए एक ऑडियो संदेश जारी किया था। यह स्पष्ट नहीं है कि वह घेराबंदी वाले शहर में मौजूद है या नहीं जहां उसने आईएस समूह द्वारा पूर्वी सीरिया और उत्तरी इराक के अधिकतर क्षेत्रों पर कब्जा किए जाने के बाद वर्ष 2014 में अपने खलीफा शासन की घोषणा की थी। 

पेंटागन के प्रवक्ता पीटर कुक ने सीएनएन से कहा, हमें लगता है कि बगदादी जिंदा है और अब भी ISIS का नेतृत्व कर रहा है। हम उसकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर हमें मौका मिलता है तो हम निश्चित तौर पर उसे न्याय के कठघरे में लाएंगे।’ कुक ने कहा, ‘हम जो भी कर सकते थे, कर रहे हैं। इस पर हम बहुत समय खर्च कर रहे हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश