1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप को सम्मानित किए जाने के विरोध में कैरोलिना फोरम में हिस्सा नहीं लेंगी कमला हैरिस

ट्रंप को सम्मानित किए जाने के विरोध में कैरोलिना फोरम में हिस्सा नहीं लेंगी कमला हैरिस

 Reported By: Agency
 Published : Oct 26, 2019 09:53 am IST,  Updated : Oct 26, 2019 09:53 am IST

कैलिफोर्निया की सीनेटर के प्रचार अभियान ने शुक्रवार को बताया कि हैरिस बेनेडिक्ट कॉलेज में शनिवार को आयोजित होने वाले 20/20 ‘बिपर्टिसन जस्टिस सेंटर’ के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी। 

ट्रंप को सम्मानित किए जाने के विरोध में कैरोलिना फोरम में हिस्सा नहीं लेंगी कमला हैरिस- India TV Hindi
ट्रंप को सम्मानित किए जाने के विरोध में कैरोलिना फोरम में हिस्सा नहीं लेंगी कमला हैरिस

कोलंबिया (अमेरिका): अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने साउथ कैरोलिना क्रिमिनल जस्टिस फोरम में शिरकत नहीं करने का फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के चलते उन्होंने यह निर्णय किया। हैरिस ने कहा कि उन्होंने ट्रम्प को बिपर्टिसन जस्टिस अवार्ड दिए जाने के समूह के निर्णय का विरोध किया था। 

Related Stories

हैरिस को 2016 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ट्रम्प को शुक्रवार को यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार फर्स्ट स्टेप एक्ट के साथ आपराधिक न्याय सुधार पर उनके काम के लिए मिला, जिसके जरिए हजारों अहिंसक अपराधियों को संघीय जेल से जल्द रिहाई मिलने की राह खुली। 

कैलिफोर्निया की सीनेटर के प्रचार अभियान ने शुक्रवार को बताया कि हैरिस बेनेडिक्ट कॉलेज में शनिवार को आयोजित होने वाले 20/20 ‘बिपर्टिसन जस्टिस सेंटर’ के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी। 

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘डोनाल्ड ट्रम्प कायदे-कानूनों को नहीं मानने वाले राष्ट्रपति हैं। उन्होंने न केवल हमारे देश के कानूनों और हमारे संविधान के सिद्धांतों को नजरअंदाज किया, बल्कि उनके करियर में ऐसा कुछ नहीं है, जो न्याय के बारे में हो, न्याय के लिए हो।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश