1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राजनयिक की गवाही से ट्रम्प पर महाभियोग चलाने के मामले को मिला बल

अमेरिकी राजनयिक की गवाही से ट्रम्प पर महाभियोग चलाने के मामले को मिला बल

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2019 06:02 pm IST,  Updated : Oct 23, 2019 06:02 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग लगाने के लिए डेमोक्रेटिक सांसदों का पक्ष उस समय मजबूत हो गया जब यूक्रेन में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने गवाही दी कि व्हाइट हाउस ने ‘‘घरेलू राजनीतिक वजहों’’ के चलते कीव को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगा दी थी। 

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग लगाने के लिए डेमोक्रेटिक सांसदों का पक्ष उस समय मजबूत हो गया जब यूक्रेन में शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने गवाही दी कि व्हाइट हाउस ने ‘‘घरेलू राजनीतिक वजहों’’ के चलते कीव को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगा दी थी। बिल टेलर ने मंगलवार को सांसदों से कहा कि यूरोपीय संघ में वाशिंगटन के राजदूत ने लगातार कहा कि ट्रम्प ने यूक्रेन के अपने समकक्ष से 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदार जो बिडेन के खिलाफ जांच करने की मांग की थी। 

अमेरिकी मीडिया में लीक हुई टेलर की सनसनीखेज गवाही ने उन आरोपों को बल दिया है कि ट्रम्प ने अमेरिका में अपने राजनीतिक आयामों को मजबूत करने के लिए यूक्रेन पर गैरकानूनी रूप से दबाव बनाया। इस सबूत से महाभियोग के उन आरोपों को समर्थन मिल सकता है कि ट्रम्प ने अपने पद का दुरुपयोग किया, अमेरिकी चुनाव कानूनों का उल्लंघन किया और कांग्रेस की जांच में गैरकानूनी रूप से बाधा डाली। 

इस मामले का पर्दाफाश सितंबर में हुआ था जब व्हिसलब्लोअर की शिकायत सामने आयी थी। शिकायत में आरोप लगाया कि ट्रम्प ने एक सप्ताह पहले कीव को रोकी गयी सहायता जारी करने के बदले में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर बिडेन की जांच कराने के लिए 25 जुलाई को फोन पर दबाव बनाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश