1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह इस तरह की गई 10 मिनट की वॉक मोटापे को कर सकती है दूर, हार्ट भी रहेगा हेल्दी

सुबह इस तरह की गई 10 मिनट की वॉक मोटापे को कर सकती है दूर, हार्ट भी रहेगा हेल्दी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 30, 2024 07:42 am IST,  Updated : Apr 30, 2024 07:42 am IST

सेहतमंद रहना है तो रोजाना सैर पर जरूर निकलें। सिर्फ 10 मिनट की वॉक आपको फिट और शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकती है। जानिए सिर्फ चंद मिनटों की वॉक से आप खुद को कैसे फिट बना सकते हैं।

Morning Walk- India TV Hindi
Morning Walk Image Source : FREEPIK

जिंदगीभर फिट रहना है तो रोजाना वॉक करना शुरू कर दें। मॉर्निंग वॉक से न सिर्फ शारीरिक फायदे मिलते हैं बल्कि इससे मेंटल हेल्थ में भी सुधार आता है। सिर्फ 10 मिनट की वॉक से आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए आपको वॉक का स्टाइल थोड़ा बदलना होगा। जब आप 10 मिनट के लिए वॉक करते हैं तो आपको ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए। आप चाहें तो जॉगिंग भी कर सकते हैं। इससे आपकी ब्रिथिंग पावर और मसल पावर बढ़ती है। रोजाना इस तरह वॉक करने से स्टेमिना भी बढ़ता है। जानिए रोजाना सिर्फ 10 मिनट की वॉक से क्या फायदे मिलते हैं?

मोटापा कम करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप घंटों एक्सरसाइज करें। रोज सिर्फ 10 मिनट की ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग या रनिंग भी आपको फिट रखने में मदद कर सकती है। हालांकि इसके साथ आपको डाइट का खास ख्याल रखना होगा। जो लोग भागदौड़ के चक्कर में व्यायाम को साइड कर देते हैं ये उनके लिए परफेक्ट एक्सरसाइज है। 10 मिनट की सैर से गजब के फायदे मिलते हैं।

सुबह 10 मिनट वॉक करने के फायदे

  1. तेजी से वजन होगा कम- सुबह हल्की वॉक ही काफी तेजी से असर करती है। 10 मिनट की ब्रिस्क वॉक करने से काफी कैलोरी बर्न हो सकती है। इस तरह की गई वॉक से वजन कम करने में मदद मिलती है। आप वॉक का समय बढ़ाकर वेट लॉस जर्नी को और तेज कर सकते हैं। 

  2. मांसपेशियां और हड्डी बनेंगी मजबूत- रोजाना सुबह वॉक करने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। सिर्फ 10 मिनट की वॉक से आप फैक्चर और गिरने के खतरे को कम कर सकते हैं। इससे पूरे शरीर को मूवमेंट होता है और बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है।

  3. एनर्जी बनी रहती है- सुबह की धूप में की गई 10 मिनट की वॉक शरीर को दिनभर एनर्जी देने के लिए काफी है। इससे शरीर को विटामीन डी मिलता है और आपकी बॉडी रिचार्ज होती है। शुद्ध हवा में सांस लेने से आप फ्रेश फील करते हैं। जिससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहते हैं।

  4. मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद- सुबह वॉक करने से न सिर्फ आप शारीरिक रूप से फिट होते हैं बल्कि इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। शांत वातारण में सैर करने से हमारे मन को शांति मिलती हैं। दिमाग में अच्छे और नए विचार आते हैं।

  5. हार्ट को बनाए हेल्दी- रोजाना सिर्फ 10 मिनट की ब्रिस्क वॉक शरीर को एक्टिव करने के लिए काफी है। मॉर्निंग वॉक करने से ब्रीथिंग अच्छी तरह हो पाती है जिससे हार्ट को साफ ऑक्सीजन मिलता है। हार्ट को पंप करने में आसानी होती है। ब्रिस्क वॉक दिल की सेहत के लिए अच्छा व्यायाम है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।