1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिनभर रहना है एनर्जी से भरपूर तो सुबह के नाश्ते में खाएं ये चीज़ें, बॉडी रहेगी पूरे दिन एक्टिव

दिनभर रहना है एनर्जी से भरपूर तो सुबह के नाश्ते में खाएं ये चीज़ें, बॉडी रहेगी पूरे दिन एक्टिव

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 30, 2024 06:00 am IST,  Updated : Apr 30, 2024 08:58 am IST

सुबह उठने के बाद अगर आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो स्वस्थ रहने के साथ आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहेंगे।

सुबह के नाश्ते में खाएं ये चीज़ें- India TV Hindi
सुबह के नाश्ते में खाएं ये चीज़ें Image Source : SOCIAL

अगर आप सुबह सुबह हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता कर रहे हैं तो बीमारियाँ आपसे कोसो दूर रहेंगी साथ ही आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे।दरअसल, नाश्ता दिन का पहला भोजन होता है इसलिए ख़ाली पेट हमेशा हेल्‍दी भोजन करना चाहिए। सुबह उठकर सबसे पहले ढेर सारा पानी पिएँ। पानी पीने से आपकी बॉडी से गंदे टॉस्किंस आसानी से निकल जाते हैं। उसके बाद आप अपने शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषण से भरपूर नाश्ता करें। दिन की शुरूआत हेवी मील से नहीं बल्कि हल्के-फुलके नाश्ते से करनी चाहिए। इससे आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं और आपको आलस भी नहीं आता है। चलिए हम आपको बताते हैं सुबह उठने के बाद आपको दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए किन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए?

इन चीज़ों को अपनी सुबह के नाश्ते में करें शामिल

 

  • बादाम खाएं: सुबह भीगे हुए बादाम खाने से सिर्फ़ दिमाग़ ही तेज नहीं होता है बल्कि आपके शरीर को भी कई फ़ायदे मिलते हैं। बादाम में कई जरूरी विटामिन, प्रोटीन और मिनरल्स पाये जाते हैं जो आपको सेहतमंद रखते हैं। ऐसे में दिन की शुरूआत अच्छी करनी है और ख़ुद को हेल्दी रहन है तो सुबह-सुबह बादाम खाएं। रात भर बादाम भिगोने से इसका न्यूट्रिशन वैल्यू और भी बढ़ता है। साथ ही सुबह के समय बादाम खाने से भूख भी जल्दी नहीं लगती जो मोटापे को भी कंट्रोल करती है। 

  • खजूर खाएं: खजूर को गुणों की ख़ान कहा गया है। ऐसे में अगर आपको दिन की शुरूआत एनर्जी के साथ करना चाहते हैं तो खजूर एक बेहतरीन विकल्प है। खजूर में मौजूद पोषक फ़ाइबर ना केवल आपको इंस्टेंट एनर्जी देते हैं बल्कि आपके पाचन तंत्र को मज़बूत कर कब्ज और अपच की समस्याओं को भी दूर करता है। 

  • चिया सीड्स: छोटे से दिखने वाले चिया के बीज में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। चिया बीज शरीर के लिए जरूरी फैटी एसिड, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन बी से भरे होते हैं। एक चम्मच चिया बीज को रात भर पानी में भिगोएं और उन्हें सुबह खा लें। इसे स्मूदी, ताजे फलों और नाश्ते में डालकर भी खाया जा सकता है।

  • पपीता भी है फायदेमंद: सुबह-सुबह खाली पेट पपीता खाना बहुत अच्छा होता है। पपीता में क्लींजिंग गुण होते हैं और यह पेट को साफ करने में मदद करता है। पपीता स्किन के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। पपीता खाने के कम से कम एक घंटे के बाद कुछ भी खाने से बचें। खाली पेट पपीता खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी दूर होती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।