1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन बीमारियों में अमृत नहीं जहर का काम करता है नारियल पानी, डायटीशियन से जानें कब नहीं पीना चाहिए ये हेल्दी ड्रिंक?

इन बीमारियों में अमृत नहीं जहर का काम करता है नारियल पानी, डायटीशियन से जानें कब नहीं पीना चाहिए ये हेल्दी ड्रिंक?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 29, 2024 07:11 pm IST,  Updated : Apr 29, 2024 11:06 pm IST

नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं अमृत समान ये ड्रिंक कुछ लोगों के लिए जहर का काम करता है। जानें किन लोगों को यह पानी नहीं पीना चाहिए?

कब नहीं पीना चाहिए नारियल पानी- India TV Hindi
कब नहीं पीना चाहिए नारियल पानी Image Source : SOCIAL

नारियल पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट भी लोगों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। इस ड्रिंक को पीते ही लोगों को तुरंत एनर्जी मिलती है। यह पेय आपके शरीर में कमजोरी होने से रोकता है साथ ही आपको कई बीमारियों से भी बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल पानी कुछ लोगों के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। फ़रीदाबाद स्थित एशियन हॉस्पिटल की हेड डायटीशियन कोमल मलिक बता रही हैं कि किन लोगों को इस एनर्जी ड्रिंक का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं किन लोगों को नारियल पानी कम से कम या न के बराबर पीना चाहिए। 

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी: 

  • लो बीपी की समस्या हो सकती है: नारियल पानी में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जिसकी वजह से लगातार इसे पीना अचानक से बीपी कम कर सकता है जो कि सेहत के लिहाज से सही नहीं है।
  • डायरिया हो सकता है: नारियल पानी में लोगों में डायरिया की समस्या तेजी से बढ़ती है साथ ही पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। 
  • शुगर बढ़ा सकता है: नारियल पानी डायबिटीज के मरीजों को बिलकुल भी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, इसका हाई कैलोरी और शुगर डायबिटीज की समस्या को असंतुलित कर सकता है,जिससे खून में शुगर स्पाइक तेजी से बढ़ सकता है। अगर पिएं भी तो डॉक्टर से पूछ कर और बेहद कम मात्रा में।
  • शुगर से पीड़ित गर्भवती महिलाएं न पियें ये ड्रिंक: अगर किसी महिला को शुगर है और वो गर्भवती है तो ऐस स्थिति में उन्हें नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद शुगर गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक हो सकता है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।