1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील में बांध ढहा, कम से कम सात लोगों की मौत 150 लापता

ब्राजील में बांध ढहा, कम से कम सात लोगों की मौत 150 लापता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2019 09:11 am IST,  Updated : Jan 26, 2019 09:11 am IST

दक्षिण पूर्वी ब्राजील में लौह अयस्क की एक खदान के परिसर में एक बांध के ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 150 लोग लापता हैं।

Brazil- India TV Hindi
Brazil

ब्रमादिन्हो (ब्राजील)। दक्षिण पूर्वी ब्राजील में लौह अयस्क की एक खदान के परिसर में एक बांध के ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब 150 लोग लापता हैं। इस बांध का लंबे समय से उपयोग नहीं किया जा रहा था। 

वेल के सीईओ फैबियो श्वार्ट्समैन नेरियो डी जेनेरो में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बांध अचानक ध्वस्त हुआ जिससे पूरे परिसर में मिट्टी फैल गई। वहां करीब 300 खदान कर्मचारी काम कर रहे थे। 

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो और उनके रक्षा मंत्री शनिवार को घटनास्थल का हवाई दौरा करेंगे। 

आतंकी एक स्‍कूल में छिपे हुए थे। आतंकियों के पास से सुरक्षा बलों ने बड़ी संख्‍या में गोला बारूद बरामद किया है। सूचना मिली थी कि ये आतंकी गणतंत्र दिवस पर बड़ी गड़बड़ी फैलाने की तैयारी में थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश