1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय अमेरिकियों को एक होने की जरुरत: सिख नेता

भारतीय अमेरिकियों को एक होने की जरुरत: सिख नेता

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 26, 2017 01:07 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 01:14 pm IST

भारतीय मूल के एक अमेरिकी शीर्ष सिख नेता ने भारतीय इंजीनियर की हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि समुदाय को एक होने की जरूरत है।

sikh- India TV Hindi
sikh

वाशिंगटन: भारतीय मूल के एक अमेरिकी शीर्ष सिख नेता ने भारतीय इंजीनियर की हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा है कि समुदाय को एक होने की जरूरत है। भारत स्थित सिख राजनीतिक कार्रवाई समिति (सिखपीएसी) के संस्थापक और अध्यक्ष गुरिंदर सिंह खालसा ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता प्रत्येक भारतीय नागरिक और सिख की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़े-

खालसा ने समुदाय को राज्यों और संघीय सरकार के साथ काम करने के लिए देश भर में संगठित करने की घोषणा की है ताकि भारतीय और भारतीय मूल के लोग घृणा अपराध का शिकार न हो पाएं।

उन्होंने कहा कि नया आव्रजन दिशा-निर्देश पहले वाले प्रशासन के अपराधियों को निशाने पर लेने वाले दिशा-निर्देश को नाममात्र ही जारी रखता है। उदाहरण के तौर पर ओबामा प्रशासन में उन्हें ही निर्वासित किया जाता था जो कि अपराध के लिए दोषी करार दिए जाते थे। 

नए नियम के तहत निर्वासन के दायरे में वह लोग आते हैं जिन पर बड़े अपराध का आरोप हो या गृह सुरक्षा विभाग जिन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा माने। खालसा ने कहा कि अभी नियमों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

इंडियाना से भारतीय अमेरिकी सिख नेता ने कहा कि सीधे तौर पर हम लोग इस बात से स्तब्ध है कि यह चीजें बहुत तेजी से हुई हैं।

आने वाले कुछ दिनों में सिख नेता की योजना वाशिंगटन डीसी जाने और वहां कांग्रेस के सदस्यों से मिलने और ट्रंप प्रशासन के नए दिशा-निदेर्शों के बारे में स्पष्टीकरण लेने की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश