1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 20, 2019 01:51 pm IST,  Updated : Apr 20, 2019 01:51 pm IST

अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर एरिजोना में गश्ती दल ने दो भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

अमेरिका में अवैध रूप...- India TV Hindi
अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश की कोशिश में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

न्यूयॉर्क: अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर एरिजोना में गश्ती दल ने दो भारतीयों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों अमेरिका में प्रवेश की कोशिश के दौरान वहां फंस गए थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इनमें से एक सिख व्यक्ति ने दूर दराज के इलाकों में संकट में फंसे लोगों का स्थान पता करने के लिए बनी तकनीक का इस्तेमाल कर खुद को बचाने के लिए मदद मांगी।

अमेरिकी सीमा गश्ती एवं बचाव दल ने बुधवार शाम दो अप्रवासियों को बचाया। अमेरिका राजस्व एवं सीमा सुरक्षा ने एक बयान में बताया कि ये दोनों अच्छी स्थिति में थे और इन्होंने चिकित्सा सेवा लेने से इनकार कर दिया। आगे की कार्यवाही के लिए इन दोनों को जब स्टेशन भेजा गया तो पता चला कि ये दोनों भारत के नागरिक हैं और अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश की कोशिश में थे।

अमेरिकी एजेंसी ने बताया कि कई आपराधिक संगठन प्राय: प्रवासियों को मरुस्थल में छोड़ देते हैं। परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को बचाने के लिए यूएस बॉर्डर पेट्रोल ने मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर बनाया है ताकि लोगों की जिंदगियां बचाई जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश