1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. निजी विमान में ले जा रहे थे स्नाइपर राइफल सहित 82 बंदूकें और 63,000 राउंड कारतूस, सीमा शुल्क अधिकारियों ने पकड़ा

निजी विमान में ले जा रहे थे स्नाइपर राइफल सहित 82 बंदूकें और 63,000 राउंड कारतूस, सीमा शुल्क अधिकारियों ने पकड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 02:41 pm IST

विज्ञप्ति के अनुसार विमान और उसमें लदा सामान जब्त कर लिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि असलहे कहां से खरीदे गए थे।

US intercepts Venezuela-bound aircraft loaded with firearms in Florida- India TV Hindi
US intercepts Venezuela-bound aircraft loaded with firearms in Florida Image Source : US CUSTOMS AND BORDER PROTECTION (CBP)

मियामी (अमेरिका): अमेरिका और वेनेजुएला तनाव के बीच अमेरिका में सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक निजी विमान को पकड़ा है जिसमें एक स्नाइपर राइफल सहित 82 बंदूकें और 63,000 राउंड कारतूस रखे थे। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Related Stories

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा ने मंगलवार को एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि अमेरिका से भारी मात्रा में नकदी और सामान की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में वेनेजुएला के लुइस अल्बर्टो पैटिनो और ग्रेगरी मेंडेज नामक दो पायलट को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति के अनुसार विमान और उसमें लदा सामान जब्त कर लिया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि असलहे कहां से खरीदे गए थे लेकिन इन गिरफ्तारियों के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पिछले कई महीनों से चला आ रहा तनाव बढ़ गया।

होमलैंड सिक्योरिटी इंवेस्टिगेशंस के विशेष एजेंट जेरेड राइन ने एक हलफनामे में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक ने बताया है कि विमान का अंतिम गंतव्य वेनेजुएला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश